सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।
यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए SRH vs RR मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। यह राइवलरी अब पूरी तरह बराबरी पर आने वाली है।
आईपीएल इतिहास में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 23 मैचों के रिजल्ट देखें तो हैदराबाद ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान भी 9 मैच जीत चुकी है।
ये हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स की टाइमलाइन
IPL 2013: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
27 अप्रैल 2013: राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
17 मई 2013: सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से जीत दर्ज की।
22 मई 2013: राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2014: दोनों टीमों ने जीता 1-1 मैच
18 अप्रैल 2014: राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
8 मई 2014: सनराइजर्स हैदराबाद ने 32 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2015: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
16 अप्रैल 2015: राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
7 मई 2015: सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2018: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते दोनों मैच
9 अप्रैल 2018: सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
29 अप्रैल 2018: सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2019: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
29 मार्च 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
27 अप्रैल 2019: राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2020: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
11 अक्टूबर 2020: राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
22 अक्टूबर 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2021: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
2 मई 2021: राजस्थान रॉयल्स ने 55 रन से जीत दर्ज की।
27 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच
29 मार्च 2022: राजस्थान रॉयल्स ने 61 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2023: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
2 अप्रैल 2023: राजस्थान रॉयल्स ने 72 रन से जीत दर्ज की।
7 मई 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने दोनों मैच जीते
2 मई 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 रन से जीत दर्ज की।
24 मई 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने 36 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता मैच
23 मार्च 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दोनों मैच जीते
13 अप्रैल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से जीत दर्ज की।
25 अप्रैल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
इस साल होने हैं 3 मैच
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इस साल 3 मैच खेले जाने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ था जिसमें हैदराबाद ने 57 रन से जीत दर्ज की थी।
दूसरा मुकाबला राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

