आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए आईपीएल के फ़ाइनल मैच में गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने में सफल हुई है। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ट्रॉफी के बेहद करीब से चुकी, खिताबी मुकाबले में गुजरात का परफॉर्मेंस बेहद खराब नजर आया।
यह सीजन समाप्त होने के आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस इन 5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर सकती हैं। इस कड़ी में हम GT के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।
5. ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के आक्रामक खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स KKR ने 2 करोड़ में खरीदा था। इनकी फील्डिंग ने तो फैंस का दिल जीता लेकिन बल्ले से वह पूरी तरह से फेल हुए हैं। फिलिप्स ने इस सीजन में 6 मैचों में 124.07 की स्ट्राइक रेट और 16.75 की औसत से 67 रन बनाए। गुजरात इनके खराब फॉर्म के चलते अगले सीजन इनको रिलीज कर सकती है।
4. साई किशोर
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल मैच में RCB ने 5 विकेट से हराया था। साई किशोर को GT ने 2 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन में इनको 3 मैचों में खेलने का मौका मिला, इस दौरान किशोर ने 3 मैच्घ में एक विकेट ही ले पाए। इस साल इनके जगह पर टीम में जेसन होल्डर को मौका दिया गया था।
3. इशांत शर्मा
गुजरात टाइटंस ने इशांत शर्मा को 75 लाख रूपए में खरीदा था। आईपीएल 2026 में उन्हें एक भी मैच में नहीं खेलने का मौका नहीं मिला। इशांत की बढ़ती उम्र के कारण और गेंदबाजी की रफ्तार को देखते हुए GT उन्हें आईपीएल सीजन 2027 से पहले रिलीज कर सकती है
2. राहुल तेवतिया
गुजरात टाइटंस ने राहुल तेवतिया को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन में खेल गए 15 पारियों में 143.94 की स्ट्राइक रेट से
190 रन बनाए पाए। इसके पिछेले सीजन में खेले 12 पारियों में केवल 92 रन ही था। ऐसे में गुजरात की फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।
1. शाहरुख खान
लोअर-मिडिल ऑर्डर में फिनिशर के तौर पर खेलने वाले शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 4 करोड़ रूपए में खरीदा था। साल 2026 में सीजन में परफॉर्मेंस बहुत खराब रहा है। इस सीजन के 9मैचों में सिर्फ 46 रन ही बना पाए हैं। इसलिए टीम शाहरुख को आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है।

