रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवरों में 254 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस ग्राउंड पर चेस करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। दोनों टीमों ने एक एक बदलाव किया था। गुजरात ने कुलवंत खेजरोलिया और आरसीबी ने जैकब डफी को शामिल किया था।
वेंकटेश अय्यर और विराट ने दी अच्छी शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर और कोहली ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इस पार्टनरशिप में वेंकटेश ने अग्रेसर की भूमिका निभाई और उन्होंने गुजरात के सबसे सफल गेंदबाजों में कागिसो रबादा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ तेजी से रन बनाए।वेंकी ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए।
वेंकटेश के आउट होने के बाद कोहली और देवदत्त ने पूरे सीजन की तरह इस मैच में भी काफी शानदार पार्टनरशिप की। दोनों ने आते ही अटैक किया और पावरप्ले में 76 रन बना दिए। पावरप्ले के बाद भी वो नहीं रुके और राशिद खान के ओवर में भी तेजी से रन बनाए।
देवदत्त और कोहली ने रखी बड़े स्कोर की नींव
विराट ने इस मैच में शुरुआत धीमी की थी। वो 5 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे थे और उसके बाद उन्होंने अपनी पारी को एक्सीलरेट किया और 23 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए।
देवदत्त भी 19 गेंदों में 30 रन बनकर चलते बने। उसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कुणाल पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला।
खेजरोयलिया का ओवर बना टर्निंग प्वाइंट
दोनों ने कुछ ओवर बिना जोखिम उठाए खेले लेकिन उसके बाद इस सीजन पहली बार खेल रहे कुलवंत खेजरोलिया के ओवर में रजत और पांड्या ने 28 रन जड़ दिए।
इस ओवर के बाद ही बेंगलुरु की टीम को मोमेंटम प्राप्त हुआ जिसके बाद उन्होंने मुड़कर वापस नहीं देखा। इस ओवर के बाद जो भी गेंदबाज सामने आया रजत और कृणाल ने उनके खिलाफ जमकर रन बनाए। पांड्या 28 गेंदों में 43 रन बनकर आउट हुए। लेकिन कप्तान रजत पाटीदार रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों पर अटैक जारी रखा।
रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
जितेश शर्मा ने भी आखिरी में 5 गेंदों में 15 रन बनाए। हालांकि राहत शतक नहीं पूरा कर पाए। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 254 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

