आईपीएल 2026 के बीच मैच में फैंस को एक बेहद चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके 35 साल के मुरुगन अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अश्विन ने IPL में 2016 में डेब्यू किया था। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें जब अपने टीम में शामिल किया था तब उनका बेस प्राइज 10 लाख रूपए था और टीम ने उन्हें 4.8 करोड़ रूपए में खरीदा था।
उनके परफॉर्मेंस से इम्प्रेस होकर धोनी की टीम ने उन्हें 2016 में उन्होंने अपने पहले सीज़न में 7 विकेट लिए थे। इसके बाद ये काफी चर्चा में थे।
मुरुगन अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी
आईपीएल 2026 के दौरान स्टार स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने 25 मई को संन्यास लिया। इसकी जानकारी मुरुगन अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा बोल दिया है। इस रिपोर्ट्स के बाद इनके फैंस के बीच में दुख का माहौल है।
मुरुगन अश्विन ने संन्यास पर क्या लिखा
सोशल मीडिया पोस्ट में मुरुगन ने “ यह विदाई बिल्कुल नहीं है, बल्कि यह मेरे लिए वर्षों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर है। मैंने हमेशा इस खेल को पूरी लगन और अनुशासन के साथ खेला है, अपनी कला को निखारने में। मैं आगे भी ऐसा ही करने का प्रयास करूंगा। ईश्वर की कृपा से, मुझे लगता है कि मुझमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। आगे बढ़ते हुए, मैं अपने अनुभव का उपयोग इस महान खेल द्वारा पेश किए जाने वाले नए अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए करना चाहता हूं, ” ।
Retirement Alert !
– Indian leg-spinner Murugan Ashwin officially Announced his Retirement from Domestic Cricket & the IPL. He concluded a versatile Domestic and T20 Career that saw him represent Tamil Nadu as well as multiple IPL franchises including PBKS, MI, DD, RCB & RPS 🙌🏻 pic.twitter.com/xSineJfsAd
— Aswin Dugout 🏏 (@M_Aswin100) May 25, 2026
मुरुगन अश्विन का आईपीएल करियर
मुरुगन अश्विन आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं।
मुरुगन अश्विन अपने आईपीएल करियर में 44 मैच में 32 की औसत और 8.01 की इकॉनमी से 35 विकेट झटके हैं। इस दौरान इनका बेस्ट स्पेल 3/21 का है।
मुरुगन अश्विन का घरेलू करियर
मुरुगन अश्विन ने तमिलनाडु के तरफ से 7 फर्स्ट क्लास मैच में एक विकेट लिए है। साथ ही वो 34 लिस्ट A मैच में 38.17 की औसत और 5.88 की इकॉनमी से 35 विकेट लेने में कामयाब हुए थे।
इस ख़िलाड़ी ने साथ ही अपने करियर में 117 टी20 मैच में 25.38 की औसत और 7.27 की इकॉनमी से 115 विकेट अपने नाम किया है। इस दौरान इनका बेस्ट प्रदर्शन 3/8 रहा है।

