टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने कुछ दिन पहले घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लिया था। रिटायरमेंट के बाद अब वो नई लीग में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि विजय शंकर किस टी20 लीग में खेलेंगे?
लंका प्रीमियर लीग में कैंडी रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे विजय शंकर
आपको बता दें, कि विजय शंकर श्रीलंका में होने वाली टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग के आगमी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें कैंडी रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। यह पहली बार होगा जब विजय शंकर किसी विदेशी लीग में खेलते दिखाई देंगे। शंकर ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में खेलने की वजह से ही घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा किया है।
लंका प्रीमियर लीग में खेलने वाले तीसरे भारतीय बने विजय शंकर
बताते चलें, कि कैंडी रॉयल्स ने विजय शंकर के अलावा श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज, स्टार लेग स्पिनर वाणिंदु हसरंगा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को भी अपनी टीम में शामिल किया है। यहीं नहीं विजय शंकर तीसरे भारतीय भी बन गए हैं जो कि इस लीग में खेलेंगे। उनसे पहले इरफान पठान और मनप्रीत गोनी इस लीग में खेल चुके हैं।
2026 में ही लिया था शंकर ने संन्यास
विजय शंकर ने मई में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास किया था। इस साल वो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। पिछले साल उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था और उन्हें कुछ मुकाबलों में खेलने का मौका भी मिला था लेकिन वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसके चलते उनको सीएसके ने इस साल के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।
इस बार लंका प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट से पहले फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को साइन किया है। दांबुला सिक्सर्स ने दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और श्रीलंका के दिनेश चांदीमल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है।
18 जुलाई से शुरू होगा लंका प्रीमियर लीग का छठा सीजन
लंका प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 17 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। यह इस लीग का छठा सीजन है और फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। भारतीय फैंस की नजरें भी विजय शंकर पर रहेंगी, क्योंकि संन्यास के बाद यह उनका पहला टी20 टूर्नामेंट होगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

