राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के 97 रनों की बदौलत 243 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुल्लांपुर का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है लेकिन उतना भी शानदार नहीं है जितना वैभव सूर्यवंशी ने इसे बना दिया।
आईपीएल प्लेऑफ में लगाया संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर से ही कमिंस को छक्का जड़कर अपने तेवर जाहिर कर दिए थे। उसके बाद उन्होंने पैट के ओवर में 3 छक्के जड़ दिए और मात्र 16 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। वो प्लेऑफ इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को बराबरी की।
सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही 60 रन जड़ दिए। पावरप्ले के बाद उन्होंने अपने गियर शिफ्ट किए और और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने प्रफुल के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर अपने शतक के नजदीक पहुंच गए थे।
वैभव ने 29 गेंद में लगाया अर्धशतक
उनके पास आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था लेकिन हिंगे की अगली गेंद पर कट मारने के प्रयास में वो डीप थर्डमैन पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए। इसी दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वैभव अब इस साल 63 छक्के लगा चुके हैं। अपनी इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए।
ध्रुव जुरेल ने भी लगाया ताबड़तोड़ अंदाज में पचासा
वैभव भले ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन यशस्वी जायसवाल पूरी पारी के दौरान हो संघर्ष कर रहे थे। वो 29 गेंदों में 19 रन बनकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और रन रेट को कम नहीं होने दिया। ध्रुव ने मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वो पचासा लगाने के बाद आउट हो गए।
राजस्थान ने खड़ा किया 245 रनों का स्कोर
ध्रुव के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम लगातार अंदाज में विकेट खोती रही। कप्तान रियान पराग ने कुछ बड़े शॉट खेलकर 12 गेंदों में 26 रन बनाए लेकिन उसके बाद कोई भी आसानी से बड़े शॉट लगाने में सफल नहीं हो रहा था। 19वें ओवर में राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में बड़ा झटका लगा। वो रन आउट होकर चलते बने।
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 97 रन और ध्रुव जुरैल के अर्धशतक के बावजूद राजस्थान की टीम सिर्फ 20 ओवरों में 243 रन ही बना सकी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

