मौजूदा समय में आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने के बराबर हो गया है। क्योंकि इसमें काफी ज्यादा कंपटीशन रहता है जो वर्ल्ड कप में भी नहीं होता है। इसलिए खिलाड़ी इस लीग को सबसे मुश्किल मानते हैं।
आईपीएल जीतना काफी मुश्किल होता है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना पूरा जीवन खपा दिया लेकिन वो एक बार भी ट्रॉफी को हाथ नहीं लगा पाए तो वहीं कुछ प्लेयर ऐसे भी हैं जिन्होंने टाइटल की हैट्रिक पूरी की। तो चलिए जानते हैं ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिन्होंने लगातार 3 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं?
2016 में हैदराबाद के साथ जीती ट्रॉफी
आपको बता दें, कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि लेग स्पिनर कर्ण शर्मा हैं। वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 3 बार न सिर्फ आईपीएल जीता है बल्कि हर बार अलग अलग फ्रेंचाइजी के लिए जीता हैं। एक समय तो टीमें उन्हें सिर्फ इसलिए लेती थी क्योंकि वो जिस भी टीम में जाते थे वो ट्रॉफी अपने नाम कर लेती थी।
कर्ण शर्मा साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा था और इस सीजन उनको 5 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें वो एक भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे लेकिन उसके बाद उनकी टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराकर टाइटल जीता था।
2017 में मुंबई के साथ बने चैंपियन
आईपीएल 2016 में कारण शर्मा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। लेकिन अगले साल मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन उनको 9 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने 14 की औसत से 13 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट लेना था। इस साल भी मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को 1 रन से हराकर खिताब जीता था।
2018 में लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बने कर्ण शर्मा
कर्ण शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल 2017 में बहुत शानदार नहीं था जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया। अगले साल उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन भी उनको बहुत मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और उनका प्रदर्शन भी बहुत खास नहीं था लेकिन फाइनल में कर्ण ने शानदार गेंदबाजी की थी जिसकी बदौलत सीएसके ने हैदराबाद को बहुत बड़े स्कोर तक नहीं जाने दिया था। इस सीजन उन्होंने 5 विकेट लिए थे जिसमें फाइनल में 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
2016: सनराइजर्स हैदराबाद
2017: मुम्बई इंडियंस
2018: चेन्नई सुपर किंग्स
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

