आईपीएल इतिहास के 17 सालों में सिर्फ इन 2 बल्लेबाजों ने फाइनल में शतक लगाया है, एक भारतीय भी इस इस लिस्ट में मौजूद।
आईपीएल में फाइनल मैच हमेशा एक दबाव वाला स्टेज होता है क्योंकि इस मुकाबले में छोटी से गलती टीम को टाइटल से दूर कर सकती है। पिछले कुछ सालों में कुछ शानदार बल्लेबाजों ने इन मैचों में शतक लगाया हैं, अब तक आईपीएल इतिह्सा में मात्र दो खिलाडियों ने ऐसा कार नामा किया हैं।
इस कड़ी में हम आपको आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले कहिल्दियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका रिकॉर्ड अभी तक सेफ हैं।
ये हैं फाइनल आईपीएल फाइनल में शतक बनाने वाले खिलाड़ी
2. ऋद्धिमान साहा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 115 रन- वर्ष 2014
ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल 2014 के फाइनल में इतिहास रच दिया था। वह आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए साहा ने 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल थे।
साहा की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने 199/4 का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को फाइनल में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में KKR की टीम दूसरी बार विजेता बनी थी
यह भी पढ़े: IPL के एक सीजन में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
1. शेन वॉटसन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 117 रन- वर्ष 2018
शेन वॉटसन आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यादगार पारी खेली थी। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत CSK ने 179 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया और 18.3 ओवर में मैच खत्म करते हुए तीसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

