श्रीलंका क्रिकेट ने लंका प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया था। यह टूर्नामेंट 17 जुलाई से 5 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई को ओपन हुआ था।
लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी ने 2026 सीज़न के ऑफिशियल ड्राफ्ट से पहले अपने शुरुआती प्लेयर रिटेंशन और विदेशी साइनिंग को पूरा कर लिया है।
1 जून को कोलंबो में होने वाले ड्राफ्ट में सभी पांच टीमों के लिए बाकी स्क्वाड के लिए प्लेयर्स की नीलामी पूरी हो जाएगी। LPL 2026 प्री-साइनिंग में खास डेवलपमेंट में बहुत से धाकड विदेशी प्लेयर्स का आना, साथ ही हर फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया एक मजबूत लोकल भी इसमें शामिल होंगे ।
LPL 2026 के लिए प्री-ड्राफ्ट प्लेयर रिटेंशन लिस्ट
- जाफना किंग्स: दुनिथ वेल्लालेज, भानुका राजपक्षे, शाकिब अल हसन
- डंबुला सिक्सर्स: साहिबज़ादा फरहान, दिनेश चांदीमल, रीजा हेंड्रिक्स, दुष्मंथा चमीरा
- कैंडी रॉयल्स: वानिंदु हसरंगा, मोईन अली, एंजेलो मैथ्यूज
- गैल गैलेंट्स: दासुन शनाका, ईशान मलिंगा
लंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमें
1. कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers)
2. दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers)
3. गॉल मार्वल्स (Galle Marvels)
4. जाफना किंग्स (Jaffna Kings)
5. कैंडी फाल्कन्स (Kandy Falcons)
LPL 2026 वेन्यू और फॉर्मेट डिटेल्स
Lanka Premier League 2026 में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 20 लीग मैच और 4 नॉकआउट मुकाबले शामिल होंगे। ये सभी मैच चार प्रमुख मैदानों पर खेले जाएंगे, जिनमें सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और रंगिरी दंबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल पांच फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जो लीग स्टेज में एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. LPL 2026 कब शुरू होगा?
Ans- 17 जुलाई 2026 से
Q2. कुल कितने मैच होंगे?
Ans- 24 मुकाबले
Q3. कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
Ans- 5 टीमें
Q4. सबसे सफल टीम कौन है?
Ans- (जाफना किंग्स) Jaffna Kings
Q5. LPL 2026 कब शुरू होगा?
Ans- 5 अगस्त
Q. LPL 2026 कितने वेन्यू पर खेले जाएंगे?
Ans- 4 वेन्यू

