ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लिहाज से पाकिस्तान का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज़ खेली जानी है, ताकि टूर्नामेंट की तैयारी की जा सके।
दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो कि अगले साल वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
अगर आप इंडिया में इस मैच को देखना चाहते हैं, तो आसानी से देख सकते हो। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला मैच आप कैसे और कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे और मुकाबला 5:00 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले मैच का फॉर्मेट?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज़ में बढ़त बना लेगी।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी भी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसे किसी भी स्पोर्ट्स चैनल्स पर नहीं देख सकते हैं। पाकिस्तान में इसे टेन स्पोर्ट्स एचडी पर दिखाया जाएगा।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस किसी भी ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा। वहीं अगर दर्शक पाकिस्तान में इसको देखना चाहते हैं, तो वे PCB Live या टैपमेड ऐप पर देख सकते हैं।
कब हैं टी20 सीरीज़ के मुकाबले?
30 मई – रावलपिंडी स्टेडियम, रावलपिंडी
02 जून – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
04 फरवरी – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की स्क्वाड
पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम।
ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलाक, एडम ज़म्पा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

