आईपीएल फाइनल में लोएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर है।
टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल हैं लेकिन जब भी थोड़ी मुश्किल परिस्थितियां मिलती है तो बल्लेबाजी सरेंडर कर देते हैं। फाइनल मैच में अक्सर ही स्पोर्टिंग विकेट मिलती है और दबाव भी काफी ज्यादा होता है ऐसे में अक्सर बल्लेबाज गलती कर बैठते है और उसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता है।
टीम खिताबी मुकाबले में कम स्कोर पर ऑल आउट हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के सबसे लोएस्ट स्कोर कौन से हैं?
आईपीएल फाइनल के टॉप 5 लोएस्ट स्कोर
1. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 113/10 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 2024 फाइनल
सनराइजर्स हैदराबाद के नाम आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर का कीर्तिमान दर्ज है। 2024 में चेन्नई में खेले गए फाइनल में एसआरएच की टीम पहले खेलते हुए मात्र 113 रनों पर सिमट गई थी। दोनों इनफॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को मिचेल स्टार्क ने सस्ते में आउट कर दिया था जिसके चलते वो इतने कम स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। केकेआर ने मात्र 10 ओवरों में यह मैच जीतकर अपना तीसरा टाइटल जीता था।
2. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 123/9 बनाम मुंबई इंडियंस- 2013 फाइनल
चेन्नई सुपर किंग्स साल 2013 में लगातार अपना चौथा फाइनल खेल रही थी। मुंबई की टीम को शुरुआत काफी खराब हुई थी। लेकिन पोलार्ड और अंबाती रायुडू ने मिलकर आखिरी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 143 तक पहुंचाया।
इसके जवाब में चेन्नई की भी शुरुआत काफी खराब हुई। ऑरेंज कैप विनर माइकल हसी और सुरेश रैना पहले ही ओवर में आउट हो गए। उसके बाद ऐसा विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ कि थमा ही नहीं। एमएस धोनी एक छोर पर अकेले रन बना रह थे लेकिन वो भी टीम को हार से नहीं बचा पाए। धोनी ने अर्धशतक लगाया लेकिन चेन्नई सिर्फ 13 रन ही बना पाई।
3. राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (Rising Pune Super Giants) 127/6 बनाम मुंबई इंडियंस- 2017 फाइनल
राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के नाम पर आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर चेस करते हुए हार का रिकॉर्ड दर्ज हैं। 2017 में हैदराबाद में खेले गए फाइनल ने मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कृणाल पांड्या के अर्धशतक की बदौलत 128 रन बनाए थे।
पुणे की शुरुआत अच्छी हुई थी। स्टीव स्मिथ और रहाणे सेट खेल रहे थे और लग रहा था कि वो आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन बुमराह और जॉन्सन की धारदार गेंदबाजी के चलते सुपर जायंट्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। स्मिथ और मनोज तिवारी जॉन्सन के आगे चेस नहीं कर पाए और 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।
4. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 128/8 बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स- 2017 फाइनल
मुंबई इंडियंस ने 2017 के फाइनल में पहले खेलते हुए कुणाल पांड्या के अर्धशतक के चलते 128 रन बनाए थे। फाइनल के लिहाज से यह स्कोर कम था लेकिन मुंबई की धारदार गेंदबाजी और रोहित शर्मा की कप्तानी के चलते एमआई ने 1 रन से यह मैच अपने नाम किया था।
5. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 130/9 बनाम गुजरात टाइटंस- 2022 फाइनल
राजस्थान रॉयल्स साल 2008 के बाद पहली बार 2022 में फाइनल में पहुंची थी। जहां उनका सामना पहली बार आईपीएल खेल रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस से था। आरआर की शुरुआत ठीक रही थी। यशस्वी और बटलर ने स्टार्ट तो दी लेकिन उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
हार्दिक ने इनफॉर्म बटलर और संजू का विकेट चटकाकर राजस्थान को बैकफुट में धकेला। उसके बाद वो कभी उससे उभर ही नहीं पाई और मात्र 130 रन बनाने ने सफल हुई। गुजरात ने शुभमन के 45 और हार्दिक के अर्धशतक की बदौलत मैच जीत लिया। पांड्या को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

