आईपीएल फाइनल में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम पर है।
आईपीएल 2026 खत्म होने वाला है और अब सिर्फ दो टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर अपने ख़िताब को डिफेंड करने पर होगी। इस सीजन काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले है। तो चलिए जानते हैँ कि आईपीएल फाइनल मे टॉप 5 हाईएस्ट स्कोर कौन से हैँ?
आईपीएल फाइनल के टॉप 5 हाईएस्ट टोटल
5. कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 200/7 बनाम पंजाब किंग्स- 2014 फाइनल
आईपीएल फाइनल मे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में कोलकाता नाईट राइडर्स के नाम पर है। उन्होंने बेंगलुरु मे हुए 2014 के फाइनल मे यह रिकॉर्ड बनाया था। किंग्स इलेवन पंजाब कि टीम ने पहले खेलते हुए रिद्धिमान साहा के शतक कि बदौलत 199 रन बनाए थे।
इसके जवाब में केकेआर ने मनीष पांडे ने 50 गेंदों मे ताबड़तोड़ 94 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताने मे अहाम भूमिका निभाई थी। युसूफ पठान ने भी उनका बखूबी साथ निभाया था। उन्होंने 22 बॉल मे 34 रन बनाये थे जिसके चलते केकेआर ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था।
4. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 202/5 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 2015 फाइनल
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक हैं। उन्होंने 5 बार टाइटल अपने नाम किया है। साल 2015 में चिर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के 25 गेंदों में 52 और लिंडल सिमंस के अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 202 का स्कोर खड़ा किया था। इस टोटल की बदौलत मुंबई ने चेन्नई को दूसरी बार फाइनल में हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था।
3. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 205/5 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2011 फाइनल
चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल की सबसे सफल टीम में से हैं। वो 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2011 के फाइनल में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी।
मुरली विजय और हसी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी थी। उसके बाद रैना और धोनी ने छोटी लेकिन तेज तर्रार पारियां खेलकर चेन्नई को 205 के स्कोर तक पहुंचाया था। उसके बाद उन्होंने अपने होमग्राउंड में आसानी से आरसीबी को 48 रनों से हराकर अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी थी।
2. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 208/7 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2016 फाइनल
सनराइजर्स हैदराबाद के नाम आईपीएल फाइनल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज है। 2016 में आरसीबी के गढ़ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच ने डेविड वॉर्नर के धमाकेदार अर्धशतक और अन्य में बेन कटिंग की तूफानी पारी की बदौलत 208 रन बनाए थे।
इसके जवाब में बेंगलुरु की शुरुआत भी अच्छी हुई थी। लेकिन हैदराबाद की दमदार गेंदबाजी के आगे वो सिर्फ 200 रन ही बना पाई थी और सनराइज़र्स अपना पहला खिताब जीतने में सफल हुई थी।
1. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) 213/5 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 2023 फाइनल
गुजरात टाइटंस की टीम के नाम आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में यह कारनामा किया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिद्धिमान साहा की तेज 50 रनों की बदौलत अच्छी शुरुआत की थी। उसके बाद साईं सुदर्शन ने चेन्नई के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 97 रन बनाए थे और अंत में हार्दिक ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को 213 तक पहुंचाया था।
हालांकि बारिश की वजह से मैच 15 ओवरों का किया गया था और चेन्नई को 172 रन बनाने थे। कॉन्वे के अर्धशतक, ऋतुराज और रायुडू की छोटी पारियों के साथ साथ शिवम दुबे के राशिद खान को लगातार दो छक्के और जडेजा के अंतिम दो गेंदों में 10 रन बनाकर चेन्नई को पांचवां खिताब जिताया था।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

