भारत के विकेटकपीर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी से नाम वापस ले लिया है। पंत खुद से कप्तानी से हटने का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। उनकी कप्तानी में LSGइस बार लखनऊ से प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। इस बार टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी है। 29 मई को ये जानकारी LSG के ऑफिसियल हैंडल से जानकारी दी है।
ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ का रिकॉर्ड बेहद खराब
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मुकाबले ऋषभ पंत की कप्तानी में 4 मैचों में जीत मिली और टीम को 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन LSG ने 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर मौजूद रही ।
यह भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए
ऋषभ पंत ने खुद से लिया है कप्तानी से हटने का फैसला
इस साल LSG के मालिक संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीम को एक भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद भरपाई करने के लिए ऋषभ पंत ने कप्तानी से अपना नाम वापस ले लिया है। LSG ने ऑफिसियल पोस्ट कर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की जानराकी दी है। इस में टीम के क्रिकेट हेड कोच टॉम मूडी का हवाला देते हुए एक स्टेटमेंट जरी किया है।
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
इस बयान में क्या लिखा गया हैं कि ‘ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं.।अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है’।

