IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को RCB और GT के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार IPL जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी, इसलिए मुकाबला बहुत कड़ा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर बारिश की वजह से मैच पर असर पड़ता है, तो क्या है इसको लेकर नियम यहाँ जानें।
आज अहमदाबाद के मौसम का हाल
वेदर के मुताबिक 31 मई को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहने वाली है। तापमान करीब 39°C तक पहुंच सकता है साथ ही रात में लगभग 29°C रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
IPL 2025 का फाइनल और क्वालीफायर-2 भी इसी मैदान पर खेले गए थे। उस दौरान क्वालीफायर-2 में बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ था। वहीं IPL 2023 के फाइनल में CSK और GT के बीच मुकाबला बारिश के कारण अहमदाबाद में दो दिन तक चला था।
बारिश की वजह से अगर मैच रद्द होता है तो क्या है नियम?
नियमों के अनुसार फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा जाता है। अगर 31 मई को बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता, तो इसे 1 जून को खेला जाएगा। हालांकि कोशिश यही होगी कि मैच 31 मई को ही खत्म कर लिया जाए, जरूरत पड़ने पर ओवर भी कम किए जा सकते हैं।
अगर दोनों दिन (31 मई और 1 जून) में एक भी ओवर का मैच नहीं हो पाता है, तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
टॉस का क्या है रिज़र्व डे पर नियम
अगर पूरा मैच या कम से कम 5 ओवर भी नहीं हो पाते हैं, तो मुकाबला रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाता है साथ ही वहीं से आगे खेल शुरू होता है जहाँ पहले रुका था। लेकिन अगर पहले दिन एक भी गेंद नहीं डाली गई हो, तो मैच को बिल्कुल शुरुआत से खेला जाता है और दोबारा टॉस भी किया जाता है।
इसके साथ ही दोनों दिन मिलाकर करीब 120 मिनट का अतिरिक्त अतिरिक्त समय भी रखा जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर ओवर कम करके भी मैच को पूरा कराया जा सके।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में RCB और GT अब तक 9 बार आमने-सामने आयी हैं। इनमें RCB ने थोड़ा बढ़त बनाते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि GT ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
इस सीजन दोनों टीमों के बीच 3 मैच हुए हैं। पहले मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में GT ने वापसी करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं आखिरी भिड़ंत RCB की टीम ने क्वालीफायर-1 मैच में गुजरात टाइटंस की टीम 92 रनों से मात दिया था

