वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कई बड़े अवार्ड अपने नाम किए।
आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के साथ-साथ अवॉर्ड समारोह में भी अपनी छाप छोड़ी। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने पांच बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतकर सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में अपनी खास जगह बनाई है।
वैभव को इस सीजन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे अहम पुरस्कार भी अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के दम पर उन्हें कुल 45 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें पुरस्कार के तौर पर एक टाटा सिएरा कार भी दी गई।
अवार्ड सेरेमनी में भी दिखा वैभव का जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने 16 मैचों में 237.31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुना गया।
इतना ही नहीं, वैभव को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का सम्मान भी मिला। इसके अलावा, उन्होंने 237.31 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता। वहीं, रिकॉर्ड 72 छक्के लगाकर उन्होंने सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवार्ड भी अपने नाम किया, जिससे उनका दबदबा पूरे सीजन में साफ नजर आया।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को मिले अवार्ड्स और प्राइज मनी की लिस्ट
- ऑरेंज कैप – 10 लाख रुपये
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – 10 लाख
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – टाटा सिएरा कार
- सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन -10 लाख
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – 15 लाख
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 के बाद प्राइज मनी से कितनी कमाई हुई?
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 फाइनल के बाद प्राइज मनी से 45 लाख रुपये की कैश प्राइज मिली, जबकि एक टाटा सिएरा कार भी दी गई। हालांकि, उन्हें इस सीजन फाइनल से पहले कई प्लेयर ऑफ द मैच और अन्य अवार्ड्स के जरिए लाखों की प्राइज मनी मिल चुकी है।

