टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खराब फॉर्म के साथ साथ अब उनसे कप्तानी भी छीनी जा रही है। उनकी जगह पर इस खिलाड़ी को भारतीय टीम का अगला कप्तान भी बनाया जा सकता है?
सूर्यकुमार यादव से छीन सकती है टी20 कप्तानी
मीडिया खबरों की मानें, तो सूर्यकुमार यादव से टीम इंडिया की टी20 कप्तानी भी छीनी जा सकती हैं। भले ही उनकी कप्तानी में कुछ महीने पहले भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था लेकिन उनकी खराब फॉर्म की वजह से उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।
यहीं नहीं कप्तानी के साथ साथ उन्हें टीम से भी ड्रॉप किया जा सकता है। सूर्या का बल्ला कप्तान बनने के बाद से ही शांत हैं। वो लगातार पिछले दो साल से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
टीम इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि वो आईपीएल में भी रन नहीं बना पा रहे थे। सूर्या ने इस सीजन 13 मैचों में 20 की औसत से सिर्फ 270 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी काफी खराब था।
श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता हैं टीम इंडिया का अगला कप्तान
मीडिया खबरों की मानें, तो श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का अगला कैप्टन बनाया जा सकता है। वो लगातार मिडल ऑर्डर में काफी अच्छा कर रहे हैं और इसके साथ ही उनकी कप्तानी भी बहुत शानदार रही है। श्रेयस की कप्तानी में पंजाब ने 11 सालों के बाद फाइनल खेला था। हालांकि इस बार वो अच्छी शुरुआत के बाद भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव का परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। क्योंकि वो भी मिडल ऑर्डर में खेलते हैं और उनकी तरह तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं।
तिलक वर्मा भी हैं रेस में शामिल
टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की रेस में एक नाम जिसकी चर्चा कम हो रही है। वो तिलक वर्मा हैं। सेलेक्टर्स उनको काफी ज्यादा हाईली रेट करते हैं जिसके चलते उनको इंडिया ए टूर में कप्तान बनाकर भेजा गया हैं। ताकि उनकी लीडरशिप स्किल्स देखी जा सकें।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

