Boxing World Cup: चीन के गुइयांग ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) में भारतीय मुक्केबाजों ने तीसरे दिन काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए चीन में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप स्टेज 2 में भारत के मुक्केबाज निखिल, दीपक और स्नेह ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई है। जबकि कुछ भारतीय मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा है।
चीन में भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम :-

चीन के गुइयांग शहर में स्थित गुइयांग ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) में भारतीय मुक्केबाजों ने तीसरे दिन खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत के मुक्केबाज निखिल, दीपक और स्नेह ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए अब ये तीनों मुक्केबाज इस टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गए हैं।
निखिल, दीपक और स्नेह ने दर्ज की शानदार जीत :-
इसके चलते हुए बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) में पुरुषों की 55 किलोग्राम कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाज निखिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्राजील के केल्वी ट्रिंडाडे को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया है।

जबकि 70 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज दीपक ने जापान के वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट सेवोन ओकाजावा को भी 5-0 से मात देकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। इसके अलावा महिला वर्ग की 65 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की मुक्केबाज स्नेह ने दक्षिण कोरिया की सियोन सुजिन के खिलाफ कड़ा मैच खेलते हुए 4-1 से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बना ली है।
कुछ भारतीय खिलाड़ियों को मिली हार :-
इसके अलावा आज का दिन भारतीय मुक्केबाजों के लिए पूरी तरह से सफल भी नहीं रहा है। क्यूंकि 80 किलोग्राम वर्ग में भारत के मुक्केबाज मालसावम्टलुआंगा को जॉर्डन के अशाईश हुसैन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है।

जबकि 60 किलोग्राम महिला वर्ग में भारत की मुक्केबाज माही लामा को मंगोलिया की मोंखोर नामुन ने 0-5 हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं इससे पहले इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्योति, प्राची और निखिल के साथ अगले दौर में जगह बनाई थी।
जानिए चौथे दिन भारत का पूरा शेड्यूल :-
इसके चलते हुए अब चौथे दिन भारत के दो मुक्केबाज रिंग में उतरने वाले हैं। आज महिला 51 किलोग्राम वर्ग में भारत की मुक्केबाज मीनाक्षी का मुकाबला पोलैंड की नतालिया कुचेव्स्का से होने वाला है।

जबकि पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के मुक्केबाज अविनाश जमवाल किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजारोव से अपना मैच खेलने वाले हैं। इसके चलते हुए अब भारत के इन मुक्केबाजों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से देश को आगे और पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
भारतीय मुक्केबाजों के परिणाम :-
निखिल (55 किग्रा) ने केल्वी ट्रिंडाडे (ब्राजील) को 5-0 से हराया
दीपक (70 किग्रा) ने सेवोन ओकाजावा (जापान) को 5-0 से हराया
स्नेह (65 किग्रा) ने सियोन सुजिन (दक्षिण कोरिया) को 4-1 से हराया
मालसावम्टलुआंगा (80 किग्रा) को अशाईश हुसैन (जॉर्डन) से 1-4 से हार
माही लामा (60 किग्रा) को मोंखोर नामुन (मंगोलिया) से 0-5 से हार
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

