आज के ENGW vs WIW मैच में सही प्लेइंग XI ही जीत तय करेगी।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वाँ मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज विमेंस के बीच लन्दन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग XI को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि इस समय दोनों टीमों की फॉर्म काफी अच्छी नजर आ रही है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अच्छी फॉर्म में चल रही है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में कैसी रहेगी पिच?
लॉर्ड्स की पिच पर शुरू के ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग रहती है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट सपाट होती जाती है और बल्लेबाजी के लिए कंडीशन और अच्छी हो जाती है।
हालांकि नई गेंद की स्विंग और सीम से ज्यादा लॉर्ड्स का स्लोप (ढलान) बल्लेबाजों को ज्यादा मुश्किल में डालता है। इसकी वजह से ही बैट्समैन को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
पावरप्ले के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। दूसरी पारी में पिच और भी अच्छी हो जाती है और चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
ENGW vs WIW Playing XI: वेस्टइंडीज विमेंस की संभावित प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11:हेली मैथ्यूज़ (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर, अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक।
वेस्टइंडीज विमेंस की बात करें तो इस मैच में प्लेइंग 11 में बिना बदलाव के साथ उतर सकती है। वेस्टइंडीज टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते है और लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में भी है इसलिए वह सेम प्लेइंग 11 के साथ जा सकती है।
ENGW vs WIW Playing XI: इंग्लैंड विमेंस की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड विमेंस: सोफिया डंकले, डैनी वायट-हॉज, हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), फ्रेया केम्प, ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), शार्लेट डीन, इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ।वहीं अगर इंग्लैंड पर नजर डालें तो इस समय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार है। अब तक सभी लीग मुकाबलों में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और अजेय है। विनिंग कॉम्बिनेशन में वह कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगी।
ENGW vs WIW: किसे मिलेगा मौका और कौन हो सकता है बाहर
अब अगर संभावित बदलावों की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में सेम प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है। विंडीज़ टीम लगातार लीग मैचों में जीत दर्ज कर रही है इसलिए उसी टीम के साथ उतर सकती है।
अगर इंग्लैंड की बात करें, तो वह भी बिना किसी चेंज के साथ इस मैच में उतर सकती है। इंग्लिश टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार है उसको देखते हुए ही वह कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगी।
ENGW vs WIW: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो इंग्लैंड विमेंस की तरफ से नेट सीवर ब्रंट और हीथर नाइट पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं वेस्टइंडीज विमेंस के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज और शिमेन कैम्पबल एक बार फिर मैच का रुख बदल सकती हैं।
अंत में, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ENGW vs WIW Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

