Indian Hockey Team: भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को स्विट्जरलैंड में प्रसिद्ध एडवेंचरर माइक हॉर्न के अड्डे के लिए रवाना हुई, जहां पेरिस खेलों से पहले नीदरलैंड में प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया जाएगा. स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय कठिन शिविर का उद्देश्य मानसिक मजबूती प्रदान करना है. और वहां से भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलने के लिए नीदरलैंड जाएगी और अंत में फ़्रांस की राजधानी के लिए रवाना होगी.
Indian Hockey Team: मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरुरी
कप्तान हरमन प्रीत सिंह ने कहा कि आगामी अनुभव यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी खिलाड़ी ओलंपिक यात्रा शुरू होने से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में, SAI बेंगलुरु में दो सप्ताह का कठिन ट्रेनिंग पूरा किया है और माइक हॉर्न, जो अपने डर पर विजय पाने वाले चरम साहसिक कार्यो के लिए जाने जाते हैं.

उनके साथ स्विट्जरलैंड में एक छोटे से दौरे के बाद टीम नीदरलैंड और मलेशिया के खिलाफ कुछ अभ्यास मैच खेलेगी.प्रशिक्षण के अंतिम चरण के बाद 20 जुलाई को भारत पेरिस के लिए रवाना होगी.अंत में भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारी टीम का मनोबल ऊँचा है और हम ट्रेनिंग के आखिरी चरण का इंतजार कर रहे हैं.
Indian Hockey Team: पुल बी में करेगी शुरुआत भारतीय टीम

भारत पेरिस ओलंपिक में अपने सफ़र की शुरुआत पुल बी में करेगा जिसमे उसका मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. उसके बाद 29 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ मैच होगा. टोक्यो कांस्य पदक विजेता 30 जुलाई और 1 अगस्त को क्रमशः आयरलैंड और बेल्जियम का सामना करेंगे.उनका अंतिम ग्रुप चरण मैच 2 अगस्त को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा.
Indian Hockey Team: नॉकआउट में पहुँचने के लिए शीर्ष 4 में चाहिए जगह
भारत को नॉकआउट में पहुँचने के लिए शीर्ष 4 में रहना होगा. भारत के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि टीम ने अब तक अच्छी तैयारी करी हैं, हमने एफआईएच प्रो लीग 2023/24 के लंदन और एंटवर्प चरणों से उन क्षेत्रों की पहचान की है जिनमे सुधार की आवश्यकता है और हमने साईं बेंगलुरु में प्रशिक्षण शिविर में इस पर काम भी किया था.
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग ले रहीं हैं लेकिन भारतीय टीम भी इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि हमें अपनी क्षमता पर पूरा यकीन है और हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: विश्व रेंकिंग के जरिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल हुई अंकिता ध्यानी

