पहले यूट्यूब से और फिर डब्ल्यूडब्ल्यूई में आकर पहचान स्थापित करने वाले लोगन पॉल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लोगन पॉल फिर से रेसलिंग कंपनी WWE में वापसी करना चाहते हैं। बता दें, पिछले साल उनका सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ मुकाबला हुआ था। इस मैच में लोगन पॉल ने बेहतरीन कला कौशल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद हर जगह उनकी चर्चा होने लगी। अगर बात करें उनके आखिरी मैच की तो उन्होंने रसलमेनिया में सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ा था। हांलाकि यहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई जाना चाहता हूं- लोगन पॉल
गौरतलब है कि लोगन पॉल कुछ दिन पहले IMPAULSIVE के पॉडकास्ट एक एपिसोड में नजर आए थे। यहीं पर उन्होंने बताया था कि वो डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी करने का इंतजार नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैं फिर से वहां (डब्ल्यूडब्ल्यूई) जाना चाहता हूं। मुझे यहां पर प्यूर्टो रीको में केबल मिल गई है। ये ही कारण है कि मैं रॉ, स्मैकडाउन और भी बड़े इवेंट्स देख रहा हूं। नाइट ऑफ चैंपियनशिप का हाल में ही आयोजन हुआ है। एक फैन को तौर पर मैं पहली बार शो देख रहा हूं। मैं हमेशा ऐसा नहीं कर सकता हूं।”

मैं फिर से वापसी करने के लिए उत्तसाहित- लोगन पॉल
इसके बाद उन्होंने कहा, “एक यूट्यूबर के तौर पर मुझे वहां जाकर यूट्यूपर की तरह बर्ताव करना पड़ता है। मुझे पता है कि लोग क्या देखना चाहते हैं। वो क्या चाहते हैं, किस तरह से एक अच्छी वीडियो बनाई जाती है। इसपर फैंस का ध्यान खींचा जा सकता है। अब एक डब्ल्यूडब्ल्यूई के फैन के तौर पर मैं देखता हूं कि किस तरह लोगों के बीच मेरा प्रदर्शन जा रहा है। मेरे हिसाब से टीवी पर कैसी चीजें दिख रही है। मेरा ऐसा मानना है कि पिछले तीन महीने जो मैंने इस जगह में बिताए हैं, यह मेरे आने वाले कुछ साल जरूर खास बनाएगा। मैं फिर से वापसी करने के लिए उत्तसाहित हूं।”

