Euro Cup History
Euro Cup History: यूरो कप 2024 में इस बार टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें खेल रहीं थी. इस मेगा इवेंट में सभी टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अब यूरो कप का आखिरी चरण आ गया है, जिसके लिए फैंस को बेसबरी से इंतजार था। यूरो कप फाइनल में इस बार स्पेन और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग होगी।
इससे पहले यूरो कप 2020 में इटली ने इंग्लैंड को हराकर ट्रोफ़ी पर कब्जा किया है। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहें है कि अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है और किसने नाम सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है।
Euro Cup History: इतिहास
पहला यूरो कप टूर्नामेंट 1960 में खेला गया था। हालाँकि,इसक आइडिया काफी पुराना है। 1927 में फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन के एडमिनिस्ट्रेटर हेनरी डेलाँने ने एक पैन यूरोपियन फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रस्ताव रखा गया था। इसके कुछ साल के बाद देलान्ने को यूईएफएला सेक्रेटरी भी बनाया गया था।
हालाँकि, उनके प्रस्ताव को पास होने में 31 साल लग गए। 1958 में पहली बार इस टूर्नामेंट का ब्लू प्रिंट तैयार किया था। इससे तीन साल पहले, यानि 1955 में डेलाने के निधन हो गया था।
Euro Cup History: ट्रोफ़ी का वजन और लंबाई
डेलाने के सम्मान के लिए यूरो कप ट्रोफ़ी को उनक नाम दिया गया था शुरूआती दौर में डे लाने के आगे “चैंपियोनाट” डी-यूरोप और कूप हेनरी डे लाने लिखा जाता था और उसके पीछे एक लड़के का तस्वीर बनी होती थी। इस ट्रोफ़ी को बनाने की जिम्मेदारी डे लेन के बेटे पिअरे को दी गई थी।
साल 2008 में इस ट्रोफ़ी को री डिजाईन किया गया और इसकी साइज़ भी बढ़ा दी गई। नई ट्रोफ़ी चांदी से बनी हुई है और इसका वजन 8 किलोग्राम है। जबकि इसकी लंबाई 60 सेंटीमीटर (24 इंच) है। मौजूदा वक्त में जीतने वाली टीम का नाम पीछे लिख दिया जाता है।
Euro Cup History: प्रदर्शन के नाम पर शीर्ष 10 टीमें
| टीम | संस्करण में हिस्सेदरी | मैच | जीत | ड्रा | हारे | गोल किए | गोल खाए | अंतर | पॉइंट्स |
| जर्मनी | 13 | 53 | 27 | 13 | 13 | 78 | 55 | +23 | 94 |
| इटली | 10 | 45 | 21 | 18 | 6 | 52 | 31 | +21 | 81 |
| स्पेन | 11 | 46 | 21 | 15 | 10 | 68 | 42 | +26 | 78 |
| फ्रांस | 10 | 43 | 21 | 12 | 10 | 69 | 50 | +19 | 75 |
| नीदरलैंड | 10 | 39 | 20 | 8 | 11 | 65 | 41 | +24 | 68 |
| पुर्तगाल | 8 | 39 | 19 | 10 | 10 | 56 | 38 | +18 | 67 |
| इंग्लैंड | 10 | 38 | 15 | 13 | 10 | 51 | 37 | +14 | 58 |
| चेक रिपब्लिक | 10 | 37 | 15 | 7 | 15 | 48 | 47 | +1 | 52 |
| रूस | 12 | 36 | 13 | 7 | 16 | 40 | 52 | -12 | 46 |
| डेनमार्क | 9 | 33 | 10 | 6 | 17 | 42 | 50 | -8 | 36 |

इस टूर्नामेंट का आगाज 15 जून से हुआ था और कुल 24 टीमों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लिया था। यूरो कप की इतिहास की बात करें तो इसका आगाज 1990 में हुआ था और यह हर चार साल पर खेला जाता है। हालाँकि,2020 में इसे कोरोना के चलते एक साल तक पोस्टपोन करना पड़ा था।
यूरो कप 2020 दरअसल 2021 में खेला गया था। लेकिन इसका नाम यूरो कप 2020 ही रहा। फीफा वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट का बोलबाला है और इसलिए इसे मिनी वर्ल्ड कप बोला जाता है। यूरोप के दिग्गज देश इस टूर्नामेंट में एक दूसरे के आमने सामने होते हैं।
Euro Cup History: पहली बार 11 देशों ने की थी मेजबानी
64 साल के इतिहास में यूरो कप 2020 में पहली बार 11 देशों ने मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इनमे अजरबैजान,डेनमार्क,इंग्लैंड,जर्मनी,हंगरी,इटली,नीदरलैंड और स्पेन जैसे देश शामिल थे। हालाँकि,इस साल (2024) जर्मनी अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है। इसका आगाज 15 जून को हुआ था और इसको अंजाम 15 जुलाई को होगा।
Euro Cup History: मेजबानी करने वाले देश
| साल | मेजबानी करने वाले देश |
| 1960 | फ़्रांस |
| 1964 | स्पेन |
| 1968 | इटली |
| 1972 | बेल्जियम |
| 1976 | युगास्लाविया |
| 1980 | इटली |
| 1984 | फ़्रांस |
| 1988 | वेस्ट जर्मनी |
| 1992 | स्वीडन |
| 1996 | इंग्लैंड |
| 2000 | बेल्जियम और नीदरलैंड |
| 2004 | पुर्तगाल |
| 2008 | आस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड |
| 2012 | पोलैंड और युक्रेन |
| 2016 | फ़्रांस |
| 2020 | अजरबैजान, डेनमार्क,इंग्लैंड,जर्मनी,हंगरी,इटली,नीदरलैंड, रोमानिया,रूस,स्कोटलैंड और स्पेन |
Euro Cup History: यूरो कप 2020, क्यों पड़ा नाम?
यूरो 2020 का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोविड के चलते इसे एक साल के लिए टाल दिया गया था। हालाँकि, इसके बाद भी 2021 में हुए टूर्नामेंट को 2020 का ही नाम दिया। बता दें कि, ये फैसला UEFA की कार्यकारी समिति ने साल 2020 में ही एक बैठक में ये फैसला कर लिया था कि इस आजोजन को 2020 का ही नाम दिया जायगा।
दरअसल, 1960 में यूरोपियन फुटबॉल चैंपियन शिप का आगाज हुआ था और साल 2020 में इसके 60 वर्ष पूरे हुए थे। ऐसे में अब UEFA ने टूर्नामेंट के जरिए जश्न मनाने तैयारी की थी लेकिन कोविड के कारण यह संभव नही हो पाया था।
इस तरह UEFA को जश्न मनाने के रूप में इसका नाम यूरो कप 2020 रख दिया गया। UEFA ने अपने बयन में कहा था कि यूरो 2020 हमेशा लोगों को याद दिलाएगा की कैसे फुटबॉल परिवार कोरोना माहामारी से मुकाबला करने के लिए एक साथ आया था।
UEFA नेशंस कप से यूरो कप तक की कहानी
1960 में जब यूरो कप शुरू हुआ था तो उस समय इस प्रतियोगिता का नाम यूरोपियन नेशंस कप था। 1968 में इसका नाम बदलकर UEFA यूरोपियन चैंपियन शिप कर दिया गया था।
इसके पहले संस्करण में केवल चार टीमें हिस्सा लेती थी। इसमे चेको स्लोविया, फ़्रांस, सोवियन यूनियन और युगोस्लाविया जैसे देश शामिल थे। पहला संस्करण में सोवियत यूनियन ने युगोस्लाविया को हराकर खिताब अपने नाम किया था।स्पेन ने सोवियत यूनियन के साथ क्वार्टरफाइनल मैच खेलने से मना कर दिया था और खिताब से बाहर हो गया था।

वहीं इंग्लैंड, वेस्ट जर्मनी और इटली जैसी टीमों ने भी 1960 में टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया था। उस समय हालात ऐसे थे जब टूर्नामेंट में 16 टीमों को जुटाना भी मुश्किल हो गया था। वर्ष 1976 तक चार चार टीमों का सिलसिला चलता रहा। 1980 में पहली बार 8 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
1996 में इसक्की संख्या बढ़कर 16 हो गई। 2016 में सबसे ज्यादा 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इस तरह से इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। साल 2024 में भी कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था ।
Euro Cup History: टूर्नामेंट का फॉर्मेंट
यूरो कप में दो तरह के मुकाबले होते हैं। पहला क्वालिफायर्स और दूसरा फाइनल्स मेजबान देश को छोड़कर यूरोप के सारे देश क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में हिस्से लेते हैं।मेजबान देश को यूरो कप फाइनल्स के लिए ऑटोमैटिक एंट्री मिलती है। में टूर्नामेंट जिसे फाइनल्स कहते हैं। उनमे क्वालीफाई करने वाली टीमों को ग्रुप में बाटा जाता है।
साल 2016, 2020 और इस साल 24 टीमों ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया। चार चार टीमों का छः ग्रुप में बाटा गया है। इसके बाद शीर्ष 2 टीमें प्री-क्वार्टरफाइनल यानि राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालीफाई करती हैं। इसके साथ ही सभी ग्रुप में से तीसरे स्थान पर रहने वाली टॉप 4 टीमें भी राउंड ऑफ-16 में पहुंचती है। प्री-क्वार्टरफाइनल के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाता है।
- यूरो कप जीतने वाले देश
| देश | कितनी बार | साल | रनरअप |
| स्पेन | 3 | 1972,1980,1996 | 1976,1992,2008 |
| जर्मनी(1) | 3 | 1964*,2008,2012, | 1984 |
| इटली | 2 | 1968,2020* | 2000,2012 |
| फ़्रांस | 2 | 1984*,2000 | 2016* |
| रूस (2) | 1 | 1960 | 1964,1972,1988 |
| पुर्तगाल | 1 | 2016 | 2004* |
| डेनमार्क | 1 | 1992 | – |
| नीदरलैंड | 1 | 1988 | – |
| ग्रीस | 1 | 2004 | – |
| चेको स्लोवाकिया(3) | 1 | 1976 | – |
| सर्बिया (4) | – | – | 1960,1968 |
| बेल्जियम | – | – | 1980 |
| इंग्लैंड | – | — | 2020* |
| * = मेजबान
4= इसमे युगोस्लाविया का प्रतिनिधित्व भी शामिल है। |
1 = 1990 तक वेस्ट जर्मनी के नाम से खेलती थी। | 2 = इसमे सोवियत यूनियन का खिताब शामिल है। | 3 = अब चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया दो अलग देश है। |
आपको बता दें कि स्पेन दुनिया की एकलौती ऐसी टीम है जिसने लगातार 2 बार यूरो कप ट्रोफ़ी अपने नाम किया है।
वहीँ सबसे ज्यादा बार गोल करने वालों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 14 गोल के साथ सबसे आगे हैं। पिछले साल ही उन्होंने फ़्रांस के मिचेल प्लातिनी को पीछे छोड़ा था। पिछले संस्करण में रोनाल्डो ने 5 गोल दागे थे।
- यूरो कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल
| खिलाड़ी | देश | गोल |
| क्रिस्टियानो रोनाल्डो | पुर्तगाल | 14 |
| मिचेल प्लातिनी | फ़्रांस | 9 |
| एंटोनी ग्रीज मैन | फ़्रांस | 7 |
| एलेन शियरर | इंग्लैंड | 7 |

Euro Cup History: वेन्यु
साल 2016 तक टूर्नामेंट के 15 संस्करण को 14 देशों ने मेजबानी की थी। 2000,2008 और 2012 संस्करण को दो देशों में मिलकर मेजबानी की थी। यूरो कप 2020 में ऐसा पहली बार हुआ जब 11 देशों ने इसकी मेजबानी की। साल 2024 में जर्मनी अकेली मेजबानी कर रही है।
| साल | फाइनल मैच | विजेता | गोल अंतर |
| 2020 | इटली vs इंग्लैंड | इटली | 3-2 (P) |
| 2016 | पुर्तगाल vs फ़्रांस | पुर्तगाल | 1-0 |
| 2012 | स्पेन vs इटली | स्पेन | 4-0 |
| 2008 | जर्मनी vs स्पेन | स्पेन | 0-1 |
| 2004 | पुर्तगाल vs ग्रीस | ग्रीस | 0-1 |
| 2000 | फ़्रांस vs इटली | फ़्रांस | 2-1 |
| 1996 | चेक रिपब्लिक vs जर्मनी | जर्मनी | 1-2 |
| 1992 | डेनमार्क vs जर्मनी | डेनमार्क | 2-0 |
| 1988 | सोवियत यूनियन vs नीदरलैंड | नीदरलैंड | 0-2 |
| 1984 | फ़्रांस vs स्पेन | फ़्रांस | 2-0 |
| 1980 | बेल्जियम vs वेस्ट जर्मनी | वेस्ट जर्मनी | 1-2 |
| 1976 | चेको स्लोवाकिया vs वेस्ट जर्मनी | चेक स्लोवाकिया | 5-3 (P) |
| 1972 | वेस्ट जर्मनी vs सोवियत यूनियन | वेस्ट जर्मनी | 3-0 |
| 1968 | इटली vs युगोस्लोविया | इटली | 2-0 |
| 1964 | स्पेन vs सोवियत स्पेन | स्पेन | 2-1 |
| 1960 | सोवियत यूनियन vs युगोस्लोविया | सोवियत यूनियन | 2-1 |
यह भी पढ़ें:- France vs Spain Euro Cup 2024: 12 साल के इंतजार के बाद स्पेन ने तोड़ा जाल, फ़्रांस को हराकर सीधा यूरो कप के फाइनल में

