Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का इंतजार अब बहुत जल्द ख़त्म होने वाला है। जल्द ही खेल के इस महाकुंभ में कई देशों के यूवा और अनुभवी खिलाड़ी एक दूसरे को चुनौती देंगे। फैंस बेसब्री से खिलाड़ियों को इस मंच पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भारत की उम्मीदें अपने खिलाड़ियों से मेडल के साथ साथ मिशन 2036 की दावेदारी मजबूत करने पर भी है।
Paris Olympic 2024
Paris Olympic 2024: साल 2036 में भारत को कैसे ओलंपिक की दावेदारी मिले, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में खेल मंत्रालय ने अपनी तैयारिया तेज कर दी है। इस मिशन की अगुवाई स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। जो खिलाड़ियों से भी इस सपने को साकार करने का आग्रह कर रहे हैं।
Paris Olympic 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने की खिलाड़ियों से बातचीत

भारतीय दल के पेरिस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और ऑनलाइन बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर खिलाड़ियों को रूबरू कराया। साथ ही पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से इस दावे को मजबूत करने के लिए पेरिस में व्यवस्थाओं का अनुभव साझा करने का आग्रह नही किया।
Paris Olympic 2024: 2036 की मेजबानी को लेकर भारत की नजर
भारत से 117 एथलीट देश के पदकों की संख्या बढ़ाने की जी-जान से तैयारी कर रहे हैं। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक हासिल किया था। जो अब तक का भारत के द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस बार यह देखते हुए कि देश की निगाहें 2036 के ओलंपिक का आयोजन हासिल करने पर है। इसलिए खेलों के प्रोत्साहन पर धन झोंक रही सरकार इस बार भारत को दहाई अंक में पदकों की संख्या को देखना चाहती है।
पेरिस में पदक संख्या में सुधार होने पर एक खेल राष्ट्र के रूप में भारत का प्रोफाइल बेहतर होगा और भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भारत की अकांक्षाओं के लिए मदद मिलेगी।
Paris Olympic 2024: विशेष कमेटी का होगा गठन: केंद्र सरकार
भारत ओलंपिक 2036 को लेकर मेजबानी के लिए बोली लगाने को तैयार है। भारत सरकार ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए IOA यानि भारतीय ओलंपिक संघ की बोली का समर्थन करेगी। सूत्रों की आने तो केंद्र सरकार ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन करेगी।

यह कमेटी ओलंपिक के आयोजन के संबंध में नियमित रूप से चर्चा करेगी। चाहे इस मिशन को लेकर कार्डिनेशन की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित ढांचा हो या कोई भी महत्वपूर्ण पहलू, हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।
Paris Olympic 2024: कब से हो रहा है ओलंपिक का आयोजन
ओलंपिक गेम्स का आयोजन पहली बार 1896 से हो रहा है। आपको बता दें कि, ओलंपिक का आयोजन भारत में कभी भी नही हुआ है। भारत कामनवेल्थ गेम्स से लेकर जी20 जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। ओलंपिक का अब तक विकसित देशों में ही आयोजन होता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो में विकासशील देशों में इसके आयोजन की मांग तेज हुई है।

2032 तक के ओलंपिक का फैसला हो चुका है। आने वाले समय में यानि की अब से करीब 12 साल बाद साल 2036 में ओलंपिक मेजबानी का प्रवल दावेदार भारत को माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-Sri Lanka Vs India: 5 बेहतरीन खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड

