Wednesday, February 11

बैडमिंटन पहले की तुलना में हिंदुस्तान के लिहाज से ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अन्य खेलों की तरह भारत में बैडमिंटन को ब्रिटिश शासकों द्वारा शुरु किया गया था। इस खेल को पहले शटलकॉक की जगह ऊन की गेंद से खेला जाता था, जो कि 1850 के देशक का दौर था। लेकिन समय के बदलते दौर में इस खेल में कई बदलाव हुए। वर्तमान समय में बैडमिंटन पूरे विश्व के लोकप्रिय खेलों में से एक है। बैडमिंटन को दो प्रारूप में खेला जाता है, जिसमें से पहला एकल और दूसरा युगल संस्करण है। एकल का मतलब है कि इसमें सिर्फ दो विरोधी खिलाड़ी खेल सकते हैं और युगल का मतलब दो विरोधी खिलाड़ियों के जोड़े का खेलना होता है। बैडमिंटन के इतिहास में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर इस खेल को लोकप्रिय बनाया है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस खेल में की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

Photo Source: Twitter
Photo Source: Twitter

टोनी गुनवान

टोनी गुनवान का नाम बैडमिंटन के इतिहास में सर्वोच्च खिलाड़ियों में लिया जाता है। टोनी ने खेल के दोनों प्रारूप युगल और मिश्रित युगल में कई ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। अपने करियर में उन्होंने कुल 35 अहम खिताब अपने नाम किए हैं। टोनी ने यूएसए जाने से पहले इंडोनेशिया का प्रतिनिध्व किया। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर व ओलंपिक में कई पदक अपने नाम किए हैं।

रूडी हार्टोनो

दुनिया की सबसे पुरानी बैडमिंटन प्रतियोगिता में इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी रूडी हार्टोनो ने लगातार सात बार मुकाबला किया था। उन्होंने 1980 IBF विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीता। उन्हें अक्सर इतिहास के सबसे महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह सबसे प्रसिद्ध एथलीटों में से एक हैं।

ली लिंगवेई

साल 1985 की बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में ली लिंगवेई ने 3 स्वर्ण और दो रजद पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। ये वो वक्त था जब ली का नेटप्ले अन्य खिलाड़ियों की तुलना में शानदार होता था।

चेन लोंग

बैडमिंटन से संन्यास ले चुके चेन लोंग पड़ोसी देश चीन के रहने वाले हैं। चेन साल 2016 के ओलंपिक विजेता होने के साथ-साथ दो बार के विश्व और एशियाई चैंपियन भी हैं। विश्व नंबर 1 चेन ने दिसंबर 2014 से जून 2016 तक लगातार 76 हफ्तों तक पुरुष एकल रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

तौफिक हिदायत

अपने करियर में  तौफिक हिदायत ने इंडोनेशियाई ओपन में 6 जीत सहित 27 जीत हासिल की हैं। उनके द्वारा जीते गए सभी खिताबों के अलावा एकल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे तेज स्मैश का रिकॉर्ड अभी भी उनके पास है। हिदायत अपने बैकहैंड से शॉट लगाने में विशेष रूप से काबिल थे। तौफिक हिदायत एरिना ने दिसंबर 2012 में बैडमिंटन प्रशिक्षण सुविधा के रूप में अपना औपचारिक उद्घाटन किया।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version