Wednesday, February 11

इस बार का प्रो पंजा लीग का आगाज बेहद शानदार रहा है। बीते सोमवार को इस लीग के पहले सीजन के चौथे दिन यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में कोच्ची केडीज और मुंबई मसल इन दोनों ही टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस दिन का पहला मुकाबला लुधियाना लायंस और कोच्ची केडीज के बीच हुआ। लुधियाना की टीम की तरफ से सबसे पहले 100+ किलोग्राम भार वर्ग के मैच में दिसशाद एमए का मुकाबला कोच्ची के मजाहिर सैदु के साथ हुआ। प्रो पंजा लीग के इस मुकाबले को मजाहिर ने अपने नाम करा और इसे देख उनकी टीम खुशी से झूम उठी। इस दौरान कोच्चि केडीज ने 10 बोनस अंक भी प्राप्त किए।

इसके बाद नंबर आता है पंजाब के लुधियाना लायंस का। बता दें, लुधियाना लायंस के बिस्वजीत डोली का 100+ किलोग्राम वर्ग भार के मुकाबले में कोच्ची केजीज के प्रेसनजीत पात्रा के साथ रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले के पहले राउंड में, प्रेसनजीत ने मुकाबले को अपने नाम करने के लिए उनके फोरहैंड पावर का इस्तेमाल किया और इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने बिस्वजीद द्वारा किंग के मूव को रोक भी दिया। इन सब के बाद भी लुधियाना के खिलाड़ी ने अपने अनुभव के चलते एक अंक सुरक्षित कर लिया।

ये भी पढ़ें: मोरक्को की इस महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनी हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलने वाली पहली खिलाड़ी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version