Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2024 में जीत के साथ शुरुआत की है। लेकिन लक्ष्य सेन पुरुष एकल में हारकर बाहर हो गए। कुमामोटो मास्टर्स जापान 2024 में भारत के लिए बुधवार का दिन दिन मिला-जुला रहा। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले को पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने जीत लिया है।

Sindhu and Lakshya Sen would like to return to form in Denmark Open
Denmark Open-PV Sindhu/&#0169 Getty Images

जबकि भारत के स्टार बैडमिंटन पुरुष खिलाड़ी लक्ष्य सेन हार कर बाहर हो गए है। भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु (PV Sindhu) ने कुमामोटो प्रीफेक्चरल जिमनैजियम के कोर्ट 1 पर आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-8 से हराया।

Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player
Denmark Open, Lakshya Sen lost to Chinese player/Getty Images

जबकि भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी और पेरिस ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन मलेशिया के लियोंग जुन हाओ से 74 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 17-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गए है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी अपने पहले मुकाबले को हारकर बाहर हो गई है।

पहले मुकाबले में PV Sindhu ने किया पलटवार :-

भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी सिंधु (PV Sindhu) की शुरुआत इस पहले मुकाबले में खेलते हुए अच्छी नहीं रही। इस मुकाबले में खेलते हुए ओंगबामरुंगफान ने पहले 5-1 की बढ़त बना ली। लेकिन फिर इसके बाद भारतीय शटलर (PV Sindhu) ने वापसी की और ब्रेक तक 11-10 से आगे चल रही थीं।

PV Sindhu: आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले हारी भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू
image source vis getty images

इसके बाद फिर सिंधु (PV Sindhu) ने खेल पर पूरा नियंत्रण कर लिया और इसके बाद फिर उन्होंने लगातार सात अंक जीतकर पहला गेम जीत लिया। वहीं फिर दूसरे गेम में भी सिंधु (PV Sindhu) ने इसी खेल को जारी रखा और 4-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद फिर थाईलैंड की महिला खिलाड़ी ओंगबामरुंगफान ने दूसरे गेम में वापसी करने की कोशिश की।

PV Sindhu: विशाखापत्तनम में बैडमिंटन अकादमी खोलेंगी पी वी सिंधु, किया भूमि पूजन
image source vis getty images

लेकिन सिंधु (PV Sindhu) अच्छी लय में थीं और उन्होंने अंतिम 12 में से 11 अंक जीतकर जीत हासिल की। अब उनका दूसरे मुकाबले में सामना कनाडा की मिशेल ली के साथ होगा। वहीं मिशेल ली ने अपने शुरुआती दौर के मैच में जापान की नात्सुकी निदाइरा को सीधे गेम में हराया।

पहले दौर के मुकाबले में हारे लक्ष्य सेन :-

Lakshya Sen: आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे लक्ष्य सेन, हमवतन मालविका बंसोड़ क्वार्टरफाइनल में पहुंची
image source vis getty images

इस टूर्नामेंट में कुमामोटो प्रीफेक्चरल जिमनैजियम के कोर्ट 4 पर अपने पहले मुकाबले में खेलते हुए लक्ष्य सेन ने लियोंग जुन हाओ के खिलाफ सकारात्मक शुरुआत की। क्यूंकि उन्होंने 3-16 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहला गेम 22-20 से जीत लिया। लेकिन इसके बाद लक्ष्य अगले दो गेम में उसी तरह का खेल जारी नहीं रख पाए। क्यूंकि इस दोनों गेम में वह संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version