Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

SA vs IND: भारत और दक्षिण अफ्रीका (SA vs IND) के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच को भारतीय टीम ने 11 रनों से जीत लिया। वहीं इस (SA vs IND) मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

indian cricket team
image source vis getty images

जबकि भारतीय टीम (SA vs IND) को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। तब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। वहीं इन रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका (SA vs IND) 7 विकेट के नुकसान पर केवल 208 रन ही बनाए। इसके अलावा इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने।

SA vs IND टी20आई में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज :-

अभी भारत के लिए टी20आई में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। क्यूंकि उन्होंने नेपाल के खिलाफ खेलते हुए केवल 21 साल और 279 दिन में शतक ठोका था।

Yashasvi Jaiswal
image source vis getty images

वहीं अब इसके बाद इस लिस्ट में भारत के तिलक वर्मा आ गए है। अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (SA vs IND) के खिलाफ खेलते हुए केवल 22 साल और 5 दिन की उम्र में शतक लगा दिया है।

टी20 में करियर की पहली बॉल पर सिक्स :-

भारत के लिए इस तीसरे टी 20 (SA vs IND) मुकाबले में खेलते हुए अपने करियर की पहली बॉल पर सिक्स मारने का कारनामा रमनदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया है। क्यूंकि वह इस मुकाबले में अपना डेब्यू कर रहे थे।

Ramandeep Singh
image source vis getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने एंडील सिमेलेन की बॉल पर छक्का लगाया था। उनसे पहले भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने टी20 डेब्यू करते हुए साल 2021 में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के खिलाफ अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

इस कैलेंडर ईयर में पांचवां शतक :-

Tilak Verma
image source vis getty images

साल 2024 में भारत के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा का यह शतक उनका पांचवां व्यक्तिगत शतक था। इसके अलावा यह संयुक्त रूप से भारत (2023) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2016) के साथ एक कैलेंडर ईयर में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा शतक हैं।

भारत के खिलाफ टी20 में सबसे तेज फिफ्टी :-

Marco Jansen
image source vis getty images

इस तीसरे टी20 (SA vs IND) मुकाबले में खेलते हुए भारत के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब मार्को यानसन के नाम हो गया है। इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने महज 16 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन के नाम पर था जिन्होंने साल 2022 में हैदराबाद में 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया था।

अफ्रीका के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज :-

Tilak Varma Will Lead India A Squad For Emerging Asia Cup 2024
Tilak Varma Will Lead India A Squad For Emerging Asia Cup 2024

इसके अलावा भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल (SA vs IND) में सेंचुरी जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम था। जिन्होंने 23 साल और 156 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version