Sunday, February 15

वनडे विश्वकप 2024 में सबको अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले सिनियर खिलाड़ी मोहम्मद शमी व पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी को इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलने वाला है। इनके अलावा 24 अन्य खिलाड़ियों को भी इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। दूसरी तरफ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन पुरुष डबल्स जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरुस्कार

बता दें ये सभी खेल पुरस्कार अगले साल यानी 2024 के पहले महीने जनवरी में दिए जाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति की तरफ से पुरुस्कार सौंपे जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 9 जनवरी 2024 का दिन चुना गया है, जो कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम होगा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय के मूताबिक, भारत के 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरुष्कार मिलेंगे। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने कहा है कि, आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे। खिलाड़ियों, कोच, संस्थाओं को एक ऑनलाइन पोर्टेल के जरिए स्वंय आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस साल बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सब पर सेवानिवृत न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षा वाली चयन समिति ने विचार किया।

शमी ने विश्वकप में किया दमदार प्रदर्शन

इस साल मोहम्मद शमी ने वनडे विश्वकप में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने महज 7 मैचों में 24 विकेट हालिल किए और आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें। यही कारण है कि उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के चुना गया। गौरतलब है कि 23 खिलाड़ियों में से शमी एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें इस पुरुस्कार के लिए चुना गया है। मूल रूप से शमी यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: रोनाल्डो और मेसी एक बार फिर होंगे आमने-सामने, फैंस हैं बेकरार

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version