Friday, March 13

World Championships: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। इस मैच में विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरुआत में थोड़ी संघर्ष करते हुए दिखाई दी थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी लय को हासिल कर लिया। इस महिला एकल वर्ग के पहले मैच में उन्होंने 69वीं रैंकिंग की नालबंतोवा को 23-21, 21-6 से हराया है।

सिंधू और प्रणय का जीत के साथ आगाज :-

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। जबकि इसी टूर्नामेंट में एचएस प्रणय ने भी अपना पहला मैच जीत लिया है। इस पहले मैच में सिंधू ने बुल्गारिया की कालोयाना नालबंतोवा को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।

PV Sindhu
image source via getty images

इस मैच में विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरुआत में थोड़ी संघर्ष करते हुए दिखाई दी थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी लय को हासिल कर लिया। इसके अलावा एक अन्य पुरुष एकल वर्ग में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने भी फिनलैंड के जोकिम ओल्डॉर्फ को हरा दिया है।

शुरुआत में संघर्ष करती दिखीं सिंधु :-

इस महिला एकल वर्ग के अपने पहले मैच में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने 69वीं रैंकिंग की नालबंतोवा को 23-21, 21-6 से हरा दिया है। लेकिन इस मैच में खेलते हुए भारत की दिग्गज खिलाड़ी को भी शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा था। इस मैच में उन्होंने कुछ गलतियां की, जिसके चलते हुए वह शुरुआत में एक समय 0-4 से पीछे चल रही थी।

pv sindhu
pv sindhu

इसके बाद भी बुल्गारिया की खिलाड़ी नालबंतोवा ने सिंधु पर दबाव बनाए रखते हुए 9-5 की बढ़त बना ली थी। क्यूंकि इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थी। लेकिन ब्रेक के बाद सिंधू ने अपनी लय पकड़ी और अपने पसंदीदा क्रॉस-कोर्ट विनर सहित कई स्मैश लगाकर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। इसके बाद फिर बुल्गारियाई खिलाड़ी की दो गलतियों ने सिंधू को 14-12 की बढ़त दिला दी। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच अंक की अदला-बदली के कारण बढ़त में उतार-चढ़ाव भी चलता रहा।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके बाद मैच में नालबंतोवा के पास 19-20 के स्कोर पर एक गेम प्वाइंट था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं। बुल्गारिया की खिलाड़ी को एक और गेम प्वाइंट मिला लेकिन वह इसे भुनाने में भी नाकाम रही। लेकिन सिंधु ने इसके बाद पहले गेम प्वाइंट पर ही गेम जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत की और जल्द ही 5-1 की बढ़त बना ली। लेकिन फिर नालबंतोवा ने अंतर को 5-6 कर दिया। इस बीच भारतीय खिलाड़ी इंटरवल तक छह अंक से आगे थी।

PV Sindhu
image source via getty images

इसके बाद यह मैच एकतरफा हो गया था क्यूंकि सिंधू ने अपनी बढ़त 17-5 कर ली थी। तब भारतीय दिग्गज ने इसके बाद 15 मैच प्वाइंट हासिल किए और दूसरे गेम को भी जीतकर अपने नाम कर लिया। इसके बाद अब अगले दौर में सिंधु का सामना थाईलैंड की करुपाथेवन लेटशाना से होने वाला है।

एचएस प्रणय ने ओल्डॉर्फ को हराया :-

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके अलावा पुरुषों के एकल वर्ग में विश्व में 34वें नंबर के भारतीत स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय भी 47 मिनट तक चले मुकाबले में फिनलैंड के जोकिम ओल्डॉर्फ को 21-18, 21-15 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं अब प्रणय का सामना दूसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से हो सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version