Wednesday, March 18

FIDE World Cup: फिडे शतरंज विश्व कप 2025 का आयोजन आगामी 30 अक्तूबर से 27 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा। वहीं इस बार यह भारत के लिए काफी बड़ा अवसर है क्योंकि 23 साल बाद पहली बार इंडिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है। इससे पहले साल 2002 में हैदराबाद में भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। वहीं तब भारत के दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इसका खिताब जीता था।

भारत करेगा फिडे शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी :-

इस बार फिडे शतरंज विश्व कप 2025 का आयोजन आगामी 30 अक्तूबर से 27 नवंबर तक गोवा में होने वाला है। वहीं इस प्रतियोगिता में अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए तीन स्थान और 20 लाख डॉलर की इनामी राशि दांव पर लगी होगी।

FIDE Chess World Cup 2025
FIDE Chess World Cup 2025

इसके अलावा भारत के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है क्योंकि 23 साल बाद पहली बार देश में इस टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है। इससे पहले साल 2002 में हैदराबाद में भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। उस समय भारत के विश्वनाथन आनंद ने यह खिताब जीता था।

कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल :-

पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इस खेल में काफी तरक्की की है। इस बार यह टूर्नामेंट आठ दौर में दो बाजियों के नॉकआउट प्रारूप में खेला जाएगा। इसके अलावा दो क्लासिकल बाजियां होंगी जिनमें बराबरी पर रहने पर रैपिड और ब्लिट्ज प्लेऑफ होंगे। इस बीच शीर्ष 50 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सीधे दूसरे दौर से प्रवेश करेंगे। क्यूंकि उनको पहले दौर में बाई मिलेगी।

D Gukesh
D Gukesh

इस बार मेगा टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, फाबियानो करुआना और आर प्रज्ञानंद सहित 206 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश कैंडिडेट्स क्वालीफिकेशन दौड़ का हिस्सा नहीं हैं। तभी तो अब यह देखना होगा कि वह पुरस्कार राशि और रेटिंग अंकों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं या नहीं।

विश्वनाथन आनंद भी लेंगे हिस्सा :-

इस मेगा टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 21 खिलाड़ियों को प्रवेश सूची में जगह मिली है। इनमें पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का नाम भी शामिल है। क्यूंकि उन्होंने जून 2025 की फिडे रेटिंग सूची के माध्यम से इसमें जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने पिछले कुछ समय से क्लासिकल शतरंज नहीं खेला है। इसके चलते हुए उनकी भागीदारी भी अनिश्चित बनी हुई है।

Vishwanathan Anand
Vishwanathan Anand

इसके बाद फिडे के अध्यक्ष आर्केडी ड्वोर्कोविच ने कहा कि, “इस मौजूदा समय में भारत उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उत्साही प्रशंसकों के साथ शतरंज खेलने वाले सबसे मजबूत देशों में से एक बन गया है। वहीं इस साल की शुरुआत में जॉर्जिया में हुए फिडे महिला विश्व कप की सफलता के बाद हमें फिडे विश्व कप को गोवा में लाने पर गर्व है। तभी तो यह शतरंज का उत्सव होगा और दुनिया भर के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा।”

R Praggnanandhaa
image source via getty images

इसके अलावा 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के फिडे शतरंज विश्व कप 2025 में भाग लेने की उम्मीद है। वहीं यह शतरंज के इतिहास में सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रतियोगिता में से एक होगा। इसके बाद एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा कि, “यह विश्व कप ना केवल देश भर के लाखों लोगों को प्रेरित करेगा बल्कि शतरंज के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कद को भी प्रदर्शित करेगा।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version