Shooting: भारत की ओलंपियन निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इसके अलावा वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं। वहीं इससे पहले भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थीं। लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थी। तभी तो भारत की तरफ से सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थी।
सिफत कौर सामरा ने दिलाया गोल्ड :-
भारत की स्टार महिला निशानेबाज और ओलंपियन सिफत कौर सामरा ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। क्यूंकि उन्होंने बीते मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं फिर इसके बाद उन्होंने भारत को टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल दिलाया है।

इस बार फाइनल में सिफत ने कुल 459.2 स्कोर करके चीन की यांग यूजी (458.8) को पछाड़ा है। इसके अलावा सामरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की तिकड़ी ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं। वहीं इससे पहले भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थीं।

लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थी। तभी तो भारत की तरफ से सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थी। इस बार सिफत ने नीलिंग में 151.0 और प्रोन में 156.2 स्कोर किया था। जबकि स्टैंडिंग एलिमिनेशन दौर में वह चीनी प्रतिद्वंद्वी से 0.4 अंक आगे रहीं थी। वहीं इस बार जापान की नोबाता मिसाकी (448.2) को कांस्य पदक मिला है। इसके अलावा भारत की आशी 402.8 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहीं हैं।

इसके अलावा अगर क्वालीफिकेशन की बात करें तो सिफत ने तब 589 स्कोर किया था। जबकि भारत की आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा था। इसके अलावा इन तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि इस टीम स्पर्धा में जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रहीं हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







