Saturday, February 14

BFI Elections: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव लड़ने के लिए पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। क्यूंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने ठाकुर और इसके अध्यक्ष राजेश भंडारी को आम सालाना बैठक के लिए अपने दो प्रतिनिधियों के रूप में नामित किया था। वहीं इस बैठक का मुख्य एजेंडा साल 2025-2029 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराना है।

अनुराग ठाकुर एक बार फिर हुए अयोग्य घोषित :-

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव लड़ने के लिए पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। क्यूंकि 21 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए बुधवार को जारी निर्वाचक मंडल से उनका नाम हटा दिया गया है। वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने ठाकुर और इसके अध्यक्ष राजेश भंडारी को आम सालाना बैठक के लिए अपने दो प्रतिनिधियों के रूप में नामित किया था।

Anurag Thakur
Anurag Thakur

इस बैठक का मुख्य एजेंडा साल 2025-2029 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराना है। लेकिन अब बीएफआई की अंतरिम समिति ने जांच के बाद 66 सदस्यीय निर्वाचक मंडल जारी किया है। इसमें अनुराग ठाकुर का नाम शामिल नहीं था। वहीं इससे पहले अप्रैल में विश्व मुक्केबाजी ने महासंघ के दैनिक कार्यों की देखरेख के लिए अंतरिम समिति गठित की थी। इस बीच अब फैरुज मोहम्मद की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति के अनुसार ठाकुर का नामांकन ‘विश्व मुक्केबाजी द्वारा अनुमोदित बीएफआई के संविधान के अनुच्छेद 20 (तीन) और (सात) का उल्लंघन’ है।

boxing
boxing

इस बीच अब विश्व मुक्केबाजी द्वारा 18 मई को अनुमोदित संशोधित बीएफआई संविधान के अनुसार अनुच्छेद (तीन) में कहा गया था कि आम परिषद की बैठक में भाग लेने वाला नामित व्यक्ति ‘बीएफआई को विधिवत सूचित किए गए और बीएफआई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होने वाली चुनावी वार्षिक आम बैठक के दौरान राज्य के सदस्य संघ का निर्वाचित सदस्य होगा।’ क्यूंकि ठाकुर एचपीबीए के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं और 28 मार्च को होने वाले चुनावों से पहले भी इसी आधार पर उनका नामांकन खारिज किया जा चुका है।

Anurag Thakur
Anurag Thakur

इससे पहले उस समय अयोग्यता तत्कालीन बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जारी एक कार्यालय निर्देश पर आधारित थी। वह प्रावधान अब औपचारिक रूप से संशोधित संविधान का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद (सात) उन व्यक्तियों को अयोग्य घोषित करता है जो ‘‘सरकारी कर्मचारी हैं या कोई सार्वजनिक पद पर हैं ’’ और ठाकुर हिमाचल प्रदेश से वर्तमान सांसद भी हैं। क्यूंकि इससे पहले ठीक इसी तरह दिल्ली एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के रोहित जैनेंद्र जैन का नामांकन भी संशोधित संविधान के अनुच्छेद (तीन) का उल्लंघन करने के कारण खारिज कर दिया गया था।

Anurag Thakur
Anurag Thakur

इसके अलावा इसी हफ्ते के शुरू में एचपीबीए अध्यक्ष भंडारी ने दावा किया है कि उन्होंने कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बिना अंतरिम समिति द्वारा किए गए संवैधानिक संशोधनों की वैधता को चुनौती देते हुए एक नया मुकदमा दायर किया है। इसके अलावा बीएफआई के पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल दो फरवरी को समाप्त हो गया था। इसके चुनाव पहले 28 मार्च को कराए जाने थे लेकिन कई कानूनी विवादों के कारण यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अब विश्व मुक्केबाजी ने चुनाव पूरा करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version