World Boxing Cup: विश्व मुक्केबाजी कप में भारत की काफी खराब शुरुआत रही है। क्यूंकि 80 किलोवर्ग में खेलते हुए भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य चाहर अपने पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गए हैं। उनके लिए यह मैच काफी कठिन था।

इस पहले मैच में भारतीय मुक्केबाज का सामना ब्राजील के मुक्केबाज से हुआ था। इस मैच में एक को छोड़कर सभी जजों ने ब्राजील के मुक्केबाज को 30 अंक दिए। इस मैच में ब्राजील के मुक्केबाज को 150 में से 149 अंक मिले, जबकि भारतीय मुक्केबाज को केवल 135 ही अंक मिले।

पहले दौर में हारकर बाहर हुए लक्ष्य चाहर :-

इस बार हुए पहले विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के अभियान की शुरुआत काफी खराब रही है। क्यूंकि भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य चाहर 80 किलोवर्ग के अपने पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गए हैं। उनको मेजबान ब्राजील के वांडरले परेरा से हार मिली है।

Lakshya Chahar
Lakshya Chahar

इस प्री क्वार्टर फाइनल में भारत के मौजूदा राष्ट्रीय लाइट हैवीवेट चैंपियन चाहर को पेरिस ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप 2023 के रजत पदक विजेता परेरा ने 5-0 से हरा दिया। इस बार विश्व मुक्केबाजी कप में खेलते हुए लक्ष्य चाहर के लिए यह पहला मैच काफी कठिन था। क्यूंकि इस मैच में एक को छोड़कर सभी जजों ने ब्राजील के मुक्केबाज को 30 अंक दिए।

Lakshya Chahar
Lakshya Chahar

इस मैच में ब्राजील के मुक्केबाज ने 150 में से 149 अंक बनाए, जबकि भारतीय मुक्केबाज ने केवल 135 अंक ही बनाए। लेकिन अब खेल के दूसरे दिन भारत के जादूमणि सिंह एम (50 किलो), निखिल दुबे (75 किलो ) और जुगनू (85 किलो) अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। इस बार भारतीय मुक्केबाज जादूमणि का सामना पिछले साल विश्व मुक्केबाजी कप के उपविजेता ब्रिटेन के एलिस ट्राउब्रिज से होने वाला है।

Lakshya Chahar
Lakshya Chahar

जबकि भारतीय मुक्केबाज निखिल की टक्कर ब्राजील के काउ बेलिनी से होने वाली है। वहीं अन्य भारतीय मुक्केबाज जुगनू फ्रांस के अब्दुलाये टी से मैच खेलने वाले हैं। इस बार विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित यह पहला टूर्नामेंट है। इससे पहले विश्व मुक्केबाजी को फरवरी में ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता मिली है। तभी तो अब पेरिस ओलंपिक के बाद भारत के एलीट मुक्केबाज भी पहली बार इस प्रतियोगिता में खेलने उतरे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version