Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

Manoj Kumar: हरियाणा के स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने अब सन्यास ले लिया है। उन्होंने साल 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में लाइट वेल्टरवेट (64 किग्रा) प्रतिस्पर्धा में अपना एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में खेलते हुए दो बार कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

Manoj Kumar
image source via getty images

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा के स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने अपने संन्यास का एलान कर दिया है। इसके बाद अब वह अपनी नई पारी की भी शुरुआत करने वाले हैं। क्यूंकि अब वह युवा मुक्केबाजों को कोचिंग देंगे। वहीं इससे पहले दो बार के ओलंपियन मनोज कुमार (Manoj Kumar) साल 2012 लंदन में और साल 2016 रियो दि जिनेरियो दोनों में खेलते हुए प्री क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे।

साल 2010 में जीता था स्वर्ण पदक :-

हरियाणा के स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने साल 2010 दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट वेल्टरवेट प्रतिस्पर्धा में खेलते हुए उन्होंने अपना एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था।

Manoj Kumar
image source via getty images

वहीं इस बीच वह एशियाई चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक विजेता भी रहे हैं। इन राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दूसरा और अंतिम कांस्य पदक उन्होंने साल 2018 के गोल्ड कोस्ट खेलों में हासिल किया था।

Manoj Kumar कुमार ने क्यों लिया संन्यास :-

हरियाणा के कैथल जिले के इस स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने कहा है कि इस समय मैं 40 साल का हो गया हूं। मैंने काफी सोच समझकर ही यह फैसला लिया है।

Manoj Kumar
image source via getty images

क्यूंकि अंतरराट्रीय नियमों के अनुसार मैं एमेच्योर प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकता हूं। इसके अलावा मैं (Manoj Kumar) इस बात से काफी संतुष्ट हूं कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

मुक्केबाज मनोज कुमार का करियर :-

हरियाणा के स्टार मुक्केबाज मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने अपना मुक्केबाजी करियर साल 1997 में जूनियर स्तर पर खेलते हुए शुरू किया था। उन्होंने साल 2021 में पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान से कोचिंग का डिप्लोमा भी हासिल किया था।

Manoj Kumar
image source via getty images

वहीं चोटों और चयन मुद्दे पर राष्ट्रीय महासंघ के साथ हुए विवाद के कारण उनका करियर गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद थम गया था। इसके बाद से वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नहीं खेले थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version