Friday, August 15

U22 Boxing Championship: भारत की रीतिका ने एशियाई अंडर- 22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हेवीवेट वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों में से सिर्फ रीतिका ही भारत को स्वर्ण पदक दिला पाई। उन्होंने रक्षण और आक्रमण के शानदार तालमेल से कजाखस्तान की मुक्केबाज असेल तोकतास्यन को मात देकर अंडर-22 वर्ग में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाबी पाई है।

रीतिका ने जीता गोल्ड मेडल :-

भारत की मुक्केबाज रीतिका ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अंडर-22 आयुवर्ग में महिलाओं की 80+ श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। इसके अलावा भारत इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चौथे स्थान पर रहा है। वहीं इस अंडर-22 में भारतीय दल ने 13 और अंडर-19 में 14 पदक जीते हैं। इस बार अंडर-19 में तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य के साथ भारत दूसरे स्थान पर रहा है।

Ritika
Ritika

इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों में से सिर्फ रीतिका ही भारत को स्वर्ण पदक दिला पाई है। क्यूंकि वह रक्षण और आक्रमण के शानदार तालमेल से कजाखस्तान की मुक्केबाज असेल तोकतास्यन को हराकर अंडर-22 वर्ग में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाब रही है। इस बार रीतिका ने फाइनल में कजाखस्तान की एसेल तोकतासिन को पराजित किया है। तभी तो इस बार वह अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रक्षण और आक्रमण का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाब रही हैं।

indian boxer
indian boxer

इसके अलावा सुबह के सत्र में भारत की यात्री पटेल ने 57 भारवर्ग में रजत पदक जीता था। क्यूंकि उनको फाइनल में उज्बेकिस्तान की खुमोराबोनू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। उनके अलावा भारत की प्रिया को भी 60 किलो भारवर्ग के फाइनल में चीन की यू टियान के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार मिली। जबकि पुरुष वर्ग में नीरज 75 भारवर्ग के खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के शावकातजोन बोलाटेव से और 90+ भारवर्ग में ईशान कटारिया उज्बेकिस्तान के खलीमजोन मामासोलिव से पराजित हो गए थे। इसके चलते इन दोनों भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने रजत पदक जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version