CWG 2030: भारत सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी और क्रिकेट जैसे भारतीय पारंपरिक खेल भी शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होना है। तभी तो अब केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने यह स्पष्ट किया है कि इन खेलों में क्रिकेट और हॉकी की वापसी होने जा रही है।
CWG 2030 में शामिल होंगे हॉकी और क्रिकेट :-
भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी और क्रिकेट जैसे भारतीय पारंपरिक खेल भी शामिल किया जाने वाला है। इसके अलावा इस बार कबड्डी, योगासन, खोखो और मलखम्ब जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों में से भी दो को शामिल किया जाएगा।

इस बीच कॉमनवेल्थ गेम्स अध्यक्ष डोनाल्ड रूकारे की अध्यक्षता में इसके प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह मेजबान शहर अहमदाबाद में तैयारियों का जायजा भी लिया था। इसके बाद उन्होंने बीते शुक्रवार को मांडविया से भी मुलाकात की थी।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में केवल 10 खेल हैं शामिल :-
इसके अलावा इस साल ग्लास्गो में होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में बजट में कटौती के लिए क्रिकेट और हॉकी को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा मांडविया ने अब कहा है कि भारत में होने वाले खेलों में इनकी वापसी होगी। जबकि ग्लास्गो खेलों में केवल 10 खेल शामिल किए गए हैं। वहीं इन खेलों में निशानेबाजी, कुश्ती और बैडमिंटन भी नहीं हैं।

इसके आगे भारतीय खेल मंत्री ने कहा है कि, “हमारे पारंपरिक खेलों में से कबड्डी, मलखम्ब, खोखो और योगासन में से दो को शामिल करने का प्रयास है। जबकि क्रिकेट और हॉकी दोनों साल 2030 खेलों में रहेंगे। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के अध्यक्ष यहां से काफी प्रभावित होकर गए हैं। वो खासकर खेलो इंडिया की विभिन्न श्रेणियों और अस्मिता खेलों से काफी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा भारत में अब खेलों को प्राथमिकता में रखा जा रहा है जिसका उन पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।
साल 2030 के खेलों का भारत में होना है आयोजन :-

इससे पहले साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स को पहली बार भारत में कराया गया था। वहीं इसके बाद से पहली बार इन खेलों का आयोजन भारत में हो रहा है। इसके अलावा एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, तैराकी और पैरा तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बॉल और पैरा बॉल, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन, कलात्मक जिम्नास्टिक, नेटबॉल और मुक्केबाजी साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा होंगे। जबकि टी20 क्रिकेट, रग्बी सेवंस और हॉकी में से दो खेलों को शामिल किया जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






