Thursday, February 19

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार अजिंक्या रहाणे ने घरेलू क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने कल यानी 21 अगस्त को मुंबई टीम की कप्तानी से इस्तीफा दी है। जिसके बाद अब मुंबई की टीम नए कप्तान की तलाश में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कप्तानी छोड़ने की जानकरी दी थी।

उस पोस्ट में उन्होंने मुंबई की कप्तानी करने को लेकर गर्व जताया था और उसके साथ ही अब नए लीडर को तैयार करने की जरुरत पर फोकस किया था। इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो रहाणे के बाद मुंबई की टीम की कमान संभाल सकते है।

ये खिलाड़ी बन सकते हैं मुंबई की टीम के कप्तान

3. श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

टीम इंडिया के वनडे क्रिकेट में मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मुंबई की कप्तानी सँभालने का बेस्ट विकल्प है। उन्हें पिछले साल मुंबई की व्हाइट बॉल की कप्तानी भी दे दी गयी थी जहाँ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी। वो न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में कप्तानी कर चुके है बल्कि आईपीएल जैसे बड़े और कठिन टूर्नामेंट में न सिर्फ कमान संभाली है बल्कि एकलौते ऐसे कप्तान है जिनकी कप्तानी में 3 टीमें फाइनल खेली है।

श्रेयस अय्यर, अजिंक्या रहाणे के बाद कप्तानी के परफेक्ट ऑप्शन हो सकते है। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम घरेलू क्रिकेट के तीनों बड़े ख़िताब जीत चुकी है। इसके साथ ही साल 2024 में केकेआर ने एक दशक के बाद फिर से ख़िताब पर कब्ज़ा किया था। वो इस समय टीम इंडिया के लिए दो फॉर्मेट का हिस्सा नहीं है।

इसलिए, रणजी ट्रॉफी में कप्तानी करने के लिए लगभग पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रह सकते है। श्रेयस के पास कप्तानी का भी अच्छा ख़ासा अनुभव है और टीम इंडिया में वापसी के लिए अब घरेलू क्रिकेट ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है।

2. शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur
Shardul Thakur

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी अजिंक्या रहाणे के बाद मुंबई टीम की कप्तानी संभाल सकते है। उनको दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है। इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को भी घरेलू टेस्ट मैचों में मौका नहीं दिया जाता है जिसके चलते उनकी उपलब्धता की समस्या नहीं होगी।

शार्दुल काफी थिंकिंग क्रिकेटर है और टीम को कैसे एकजुट रखना है वो इसके बारे में अच्छे से जानते है। उनके पास भले ही स्किल कम है लेकिन अपनी मेहनत और जूनून के दम पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और वो टीम से भी बेस्ट प्रदर्शन निकलवा सकते है।

दिलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी मिलने का मतलब है कि सेलेक्टर्स उनको कप्तान के रूप में देख रहे है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। वो पिछले दो सालों में टीम के बेस्ट परफॉर्मर्स में से एक है।

1. यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी अजिंक्या रहाणे के बाद कप्तान बनने की दौड़ में फ्रंट रनर्स में से एक है। जायसवाल इस समय टीम इंडिया का एक ही फॉर्मेट में हिस्सा है और सेलेक्टर्स की तरफ से उनको इशारा भी किया जा चुका है कि वो अभी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ही फोकस करें।

वैसे भी उनको कप्तान बनने की भी इच्छा थी जिसके चलते वो मुंबई छोड़कर गोवा जाना चाहते थे। लेकिन, रोहित शर्मा के कहने पर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया था।

जायसवाल न सिर्फ घरेलू क्रिकेट की बल्कि टीम इंडिया की कप्तानी भी करना चाहते है और उनके पास मुंबई की टीम की कप्तानी करने से अच्छा विकल्प और कुछ नहीं हो सकता है। वो भी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे है इसलिए उनकी भी घरेलू सीजन में उपलब्धता की समस्या नहीं आएगी। जायसवाल के पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव नहीं है लेकिन जिस तरह से वो टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन कर रहे है उसको देखते हुए उन्हें भी कप्तानी दी जा सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version