Wednesday, February 25

Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match: भारतीय क्रिकेट में कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनमें से कुछ खिलाड़ियों को फेयरवेल मैच खेलने का भी मौका मिला है, क्योंकि उन्होंने अपने आखिरी मैच से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा, कई सारे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से बाहर होने और कई दिनों तक मौका ना मिल पाने के चलते बाद में संन्यास लिया, जिसके चलते उन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।

हालाँकि, कोई भी बोर्ड अपने खिलाड़ियों के लिए कभी भी अलग से फेयरवेल मैच नहीं कराता है, लेकिन इसको लेकर खिलाड़ियों की मांग अक्सर उठती रहती है। यदि कोई सक्रिय खिलाड़ी लगातार मैच खेलते हुए आखिरी सीरीज या मैच खेलने की इच्छा जाहिर करता है, तो बोर्ड या चयन समिति उन्हें यह मौका देती है। बहरहाल, यहाँ हम आपको उन 6 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

ये हैं वो 6 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला फेयरवेल मैच खेलने का मौका |  Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

6. जहीर खान (Zaheer Khan)

Zaheer Khan | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
Zaheer Khan | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान वर्ल्ड कप 2011 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को चैंपियन बनाने में अहम् भूमिका निभाई थी। हालाँकि, उस वर्ल्ड कप के बाद उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले। हालाँकि, वह 2017 तक क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय रहे, लेकिन उन्हें कभी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि, बतौर खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले चुके जहीर आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में नजर आएँगे।

5. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

Virender Sehwag | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
Virender Sehwag | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक जड़ने का भी कारनामा किया। इसके अलावा, वह टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। उन्हें 2013 में अचानक से भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया और फिर अपने समय के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज सहवाग को भी कभी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

4. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

Harbhajan Singh | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
Harbhajan Singh | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने करियर में कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की। इसके अलावा, उन्हें कई बार विवादों के चलते कुछ मैचों के लिए बैन भी होना पड़ा। हालाँकि, इसके बावजूद वह अपने समय के सबसे अच्छे ऑफ स्पिनर हुआ करते थे। उन्होंने साल 2016 में अपना आखिरी अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबला भी खेला। भज्जी बतौर खिलाड़ी 2021 तक क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय रहे, लेकिन उन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

3. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

Shikhar Dhawan | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
Shikhar Dhawan | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इसी साल अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वह लंबे समय तक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आए और कई शानदार पारियाँ भी खेली। आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनका बल्ला हमेशा ही चलता रहा, जिसके चलते उन्हें मिस्टर आईसीसी भी कहा जाता है। हालाँकि, कई सारी उपलब्धियों के बावजूद उन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

2. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

Yuvraj Singh | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
Yuvraj Singh | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में चैंपियन बनाने में अहम् भूमिका निभाने वाले पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह एक फेयरवेल मैच के हकदार थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत की हार के बाद उन्हें कभी अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्हें आखिरी बार 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल खेलते देखा गया था, जहाँ उन्होंने 3 मुकाबले खेले थे।

1. एमएस धोनी (MS Dhoni)

MS Dhoni | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match
MS Dhoni | Legendary Indian Players Who Did Not Get a Farewell Match

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस बनाने वाले पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने करियर में बतौर कप्तान, बतौर बल्लेबाज और बतौर विकेटकीपर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने साल 2020 में अचानक से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिसके चलते उन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हालाँकि, धोनी अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version