Test Cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए कौशल, धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा भी माना जाता है। इसके चलते हुए ही सालों से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐतिहासिक पारियां खेलकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। इस बीच आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेली है।

1. ब्रायन लारा : 400* रन :-

इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम आता है। क्यूंकि साल 2004 में उन्होंने सेंट जोन्स के मैदान पर इंग्लैंड क्रिक्रेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 400 रन की शानदार पारी खेली थी।

Brian Lara
image source via getty images

वहीं अभी तक यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 582 गेंदों का सामना किया था। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 4 छक्के भी आए थे। इस बीच उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 68.72 की रही थी। लेकिन बाद में वह टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

2. ब्रायन लारा : 375* रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भी कैरेबियाई टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम ही आता है। क्यूंकि इंग्लैंड की टीम के खिलाफ लारा का बल्ला खूब चलता था। उन्होंने साल 1994 में सेंट जोन्स के ही मैदान पर खेलते हुए इंग्लैंड की टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 375 रन की शानदार पारी खेली थी।

Brian Lara
Brian Lara

इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 538 गेंदों का सामना किया था। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने कुल 45 चौके भी लगाए थे। इस बीच उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 69.70 की रही थी। जबकि अंत में यह मैच भी ड्रा पर ही समाप्त हुआ था।

3. डॉन ब्रैडमैन : 334 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1930 में लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 334 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं अपनी इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने तब 448 गेंदों का सामना किया था।

Don Bradman
image source vis getty images

इस दौरान उनके बल्ले से हमें 46 चौके भी देखने को मिले थे। वहीं इस बीच उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 74.55 की रही थी। इस मैच में उनकी पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 566 रन बना दिए थे। लेकिन बाद में वह मैच भी ड्रा पर ही समाप्त हुआ था।

4. हाशिम अमला और बॉब सिम्पसन : 311 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी हाशिम अमला और बॉब सिम्पसन का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 311 रनों की पारियां खेली थी।

Hashim Amla
Hashim Amla

वहीं साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज अमला ने द ओवल के मैदान पर खेलते हुए यह पारी खेली थी। वहीं उनकी यह पारी तब 529 गेंदों पर आई थी। इसके चलते हुए तब दक्षिण अफ्रीका ने मैच में पारी और 12 रन से जीत हासिल की थी। इसके अलावा साल 1964 में सिम्पसन ने अपनी यह पारी खेली थी। लेकिन तब यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version