Tuesday, March 3

T20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखे जा सकते है। पिछले कुछ प्रमुख टूर्नामेंट्स में टीम के निराशाजनक नतीजों ने अब नेतृत्व को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस समय टीम की संरचना और कप्तानी को लेकर गंभीर विचार-विमर्श कर रहा है। तो इसको लेकर कप्तान और खिलाडियों में बदलाव नज़र आ सकता है।

राशिद खान की भूमिका पर उठे सवाल

राशिद खान, जिन्हें वर्ल्ड के शानदार टी20 गेंदबाजों में से एक है, उन्हें पहली बार 2019 में टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि 2021 T20 वर्ल्ड कप से पहले चयन विवाद के चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। बाद में 2022 T20 वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद नबी के कैप्टेनसी छोड़ने पर उन्हें दोबारा कप्तान बनाया गया था।

बोर्ड को उम्मीद थी कि उनकी कप्तानी में टीम ICC और ACC टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन हाल के परिणाम  के बाद उन्हें  भी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी छोडन पड़ सकता है । टीम T20 वर्ल्ड कप में  ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई और एशिया कप में भी खास प्रदर्शन नहीं रहा।

कोचिंग स्टाफ में बदलाव की शुरुआत

खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करना शुरू कर दिया है। वर्ल्ड कप से पहले टोबी रैडफोर्ड को बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। वहीं, टूर्नामेंट के बाद लंबे समय से टीम से जुड़े कोच जोनाथन ट्रॉट की जगह रिचर्ड पायबस को हेड कोच नियुक्त किया गया है।

ACB ( अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के CEO नसीब खान का कहना है कि अगर टीम को भविष्य के लिए तैयार करना है तो कुछ अहम फैसले लेना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हेड कोच, बैटिंग कोच और ट्रेनर बदले जा चुके हैं और टीम कॉम्बिनेशन में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि कप्तानी को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया, न ही इसको लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने आई है।

श्रीलंका सीरीज को लेकर अनिश्चितता

मार्च में अफगानिस्तान टीम को यूएई में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है। टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में खेले जाएंगे, जबकि वनडे 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में होने हैं।

नसीब खान के मुताबिक, श्रीलंका सीरीज के बाद रिचर्ड पायबस टीम के साथ औपचारिक रूप से जुड़ेंगे और हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए नई मैनेजमेंट टीम बनाई जाएगी। साथ ही 2027 और 2028 वर्ल्ड कप की तैयारियां अभी से शुरू करने की योजना है। हालांकि मौजूदा  परिस्थितियों को देखते हुए यूएई में सीरीज के आयोजन को लेकर हल्की अनिश्चितता बनी हुई है। अगर परिस्थितियां सामान्य रहीं, तो सीरिज का आयोजन होगा ।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version