टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और अंतिम ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया की जीत के बाद बौखलाए पाकिस्तान के टीवी एंकर

मैदान पर मिली इस जीत के साथ-साथ मैच के बाद एक और घटना ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। एक पाकिस्तानी टीवी एंकर का लाइव रिएक्शन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। भारत की जीत लगभग तय होते ही एंकर भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और इस दौरान उन्होंने अपने स्टूडियो में रखी एलईडी स्क्रीन पर गुस्सा निकालते हुए LED को तोड़ दिया। इसके बाद इस क्लिप को लोगों ने तुरंत शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह मीम्स का हिस्सा बन गई। भारतीय फैंस इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में शेयर कर रहे हैं। इसे क्रिकेट राइवलरी की दिलचस्प झलक में से एक बता रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बाद फिर दिखा दिया है कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून और भावनाओं से भरा गेम है। मैदान की जीत के साथ-साथ ऐसे रिएक्शन भी खेल को और यादगार बना देते हैं। और ये पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और भारत से जलन का प्रत्यक्ष उदाहरण भी हैं।

इस मैच की बात करें, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में भारत के जीतने पर पाकिस्तान के एंकर का रिएक्शन भारतीय टीम और खिलाड़ियों से उनकी राइवलरी को दिखता है। सुपर 8 में बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम और वहां के लोगों का दर्द इस वीडियो के माध्यम से सामने आया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version