भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ हो गया है। बारिश के चलते भारत के क्लीन स्वीप के सपने पर बारिश ने पानी फेर दिया। दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यही कारण रहा कि मैच के आयोजकों द्वारा इसको बराबरी पर खत्म करना पड़ा। फिर भी भारत दो टेस्ट मैच की सीरीज में कैरेबियाई टीम को 1-0 से हराने में कामयाब रही। बात दें, इस सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खेमें में कई नए चेहरों को जगह दी थी। इन युवा खिलाड़ियों में अपने कोच और कप्तान को परेशान नहीं किया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने इसी पर बात की और कुछ खिलाड़ियों की खूब तारीफ भी की।
इन खिलाड़ियों की तारीफ
मैच खत्म होने के बाद सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बात की। उन्होंने कहा कि सिराज को मैं करीब से देख रहा हूं। उन्होंने बहुत बड़ा कदम उठाया है। वो भारत के लिए बॉलिंग लाइन-अप को लीड कर हैं। मैं नहीं चाहता कि एक खिलाड़ी लीड करे जब गेंद किसी गेंदबाज के हाथ में हो तो हर कोई आगे बढ़े और पूरी पेस बैटरी जिम्मेदारी ले। आपके पास ईशान किशन जैसे लोगों की जरूरत है। हमारी टीम तेजी से रन चाहती है। इसलिए ईशान को बैटिंग ऑर्डर के ऊपर भेजा और उसने बिना डरे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टेस्ट मैचों में आपको ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो पारी को स्थिर करें। जैसे कि विराट कोहली ने किया। उन्होंने शानदार खेला। आपको हर चीज का मिश्रण चाहिए होता है।
That Series-Winning Grin 😊
Congratulations to the Rohit Sharma-led #TeamIndia on the Test series win 👏 👏#WIvIND pic.twitter.com/uWqmdtqhl5
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
इसके अलावा रोहित शर्मा ने कहा कि मैच में हार या जीत अलग चीज होती है। वेस्टइंडीज में खेलने की अपनी चुनौती होती है। जिस तरह से मैच गया मैं उससे खुश हूं। लेकिन बारिश के कारण हम खेल नहीं सके। आप जानते हैं कि आखिरी पारी में बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल होता है। हम हमेशा से ही उस तरह का स्कोर चाहते थे जहां पर विरोधी टीम इन सब के लिए आगे बढ़े।
ये भी पढ़ें: 2 विकेट लेते ही अश्विन बने भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, जानिए कैसै
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







