इस बार भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज़ खेलने जाएगी। इस दौरान सीरीज़ का पहला मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस सीरीज़ में क्रिकेट फैन्स की निगाहें आईपीएल 2025 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिनका चयन अंडर-19 टीम में हुआ है।
यूथ वनडे अंडर-19 सीरीज़ कब और कहां खेली जाएगी?
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच यह वनडे सीरीज़ ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। मुकाबले 21 सितंबर से 25 सितंबर तक खेले जाएंगे।
ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा यूथ वनडे सीरीज़ का पहला मैच
इस सीरीज़ में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी युवा आयुष म्हात्रे के पास होगी। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के अलावा आरएस अंबरीश और अनमोलजीत सिंह पर भी सभी की नजरें रहेंगी। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज साइमन बज करेंगे।
वनडे सीरीज़ के ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम का स्क्वाड
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।
ऑस्ट्रेलिया: साइमन बज (कप्तान), एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।
यहां होगी पहले यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
यूथ वनडे सीरीज़ के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी, और टॉस 9:30 बजे होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी, जहां फैंस ऐप पर लॉग इन करके मैच देख सकते हैं।







