Wednesday, February 11

टी20 फॉर्मेट पहले से काफी ज़्यादा बदल गया है और अब जो भी खिलाड़ी आता है, वो सिर्फ़ छक्के लगाने के बारे में सोचता है, ताकि इससे खुद के साथ-साथ टीम का भी फ़ायदा हो सके। क्रिकेट एक टीम गेम है और इसमें कप्तान की अहमियत बहुत होती है, क्योंकि वो जिस तरह से टीम को आदेश देगा, खिलाड़ी उसी तरह से खेलेंगे।

हालाँकि, अच्छे लीडर वही होते हैं जो खुद करके दिखाते हैं और उसके बाद दूसरों से आशा करते हैं। अब कप्तान पहली गेंद पर सिक्स लगाने से नहीं डरता है, क्योंकि अगर वो ऐसा करेगा, तभी खिलाड़ी भी उसे रिस्पॉन्ड करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान किस खिलाड़ी ने सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।

इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के

5. जॉस बटलर (Jos Butler) – 69 Sixes

Jos Butler
Jos Butler

इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट बॉल कप्तान और छोटे फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ी जॉस बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के मारने की लिस्ट में पाँचवे नंबर पर आते हैं। इस धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज़ ने छोटे फॉर्मेट में 51 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 69 छक्के मारे हैं।

उन्होंने इस दौरान खेले गए 51 मुकाबलों में 36.42 की औसत से 1566 रन बनाए हैं। इस दौरान पूर्व कप्तान ने 12 अर्धशतक मारे हैं।

4. एरोन फिंच (Aaron Finch) – 82 Sixes

Aaron Finch
Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज़ एरोन फिंच छोटे फॉर्मेट के परफेक्ट खिलाड़ी थे, क्योंकि उनका खेल काफ़ी आक्रामक था और वो रिस्क लेने से नहीं डरते थे। जिसके चलते टी20 क्रिकेट के टॉप 5 बड़े स्कोर में से 2 स्कोर उनके नाम पर हैं। उन्होंने कप्तानी तब संभाली थी जब सैंडपेपर गेट के चलते टीम का बेड़ा गर्क हो गया था।

उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को फिर वहीं पहुँचाया जिसके लिए वह जाना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई थी। पूर्व ओपनर बल्लेबाज़ ने 76 मैचों में कप्तानी करते हुए 82 छक्के लगाए हैं।

3. इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) – 86 Sixes

Eoin Morgan
Eoin Morgan

इंग्लैंड के पूर्व और व्हाइट बॉल के सबसे सफल कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम वहां की क्रिकेट बदलने का पूरा श्रेय जाता है। उन्होंने न सिर्फ़ टीम के खेलने का तरीका बदला बल्कि जीतने की आदत भी डाली, जिसके कारण इंग्लैंड अपनी सरज़मीं पर साल 2019 का वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था।

भले ही उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप न जीत पाई हो, लेकिन वो एक बार फाइनल और दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। मॉर्गन ने टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 72 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 86 छक्के लगाए हैं।

2. मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) – 104 Sixes

Muhammad Waseem
Muhammad Waseem

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम को भले ही वर्ल्ड क्रिकेट में ज़्यादा हाईली रेट न किया जाता हो, क्योंकि वो एसोसिएट टीम से खेलते हैं, लेकिन वो लगातार प्रदर्शन करते जा रहे हैं। जब से उन्होंने टीम की कमान संभाली है, तब से रिजल्ट भी देखने को मिल रहे हैं। एक दशक के बाद टीम एशिया कप में क्वालिफ़ाई करने में सफल हुई थी।

मुहम्मद वसीम टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 53 मुकाबलों में यूएई की कमान संभाली है और इस दौरान वो 104 छक्के लगा चुके हैं। वो प्रति मैच औसतन 2 सिक्स मार रहे हैं। अगर वो 2 छक्के मारने में सफल हो जाते हैं, तो वो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 105 Sixes

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा छोटे फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर आते हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने भले ही 2–3 साल के लिए कप्तानी संभाली हो, लेकिन उन्होंने अपने खेल को पूरी तरह से बदल दिया था, जिसका नतीजा यह था कि भारतीय टीम 13 सालों के बाद ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी।

रोहित ने टीम इंडिया के लिए 62 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 105 छक्के लगाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version