टीम इंडिया के लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया है। उन्होंने आज यानी 4 सितंबर को इस खेल को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लिया है। भले ही पूर्व खिलाड़ी ने भारत के लिए बहुत मुकाबले नहीं खेले हों, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। तो चलिए जानते हैं उनके करियर के कुछ खास कीर्तिमानों को।

अमित मिश्रा ने भारत के लिए 22 मैचों में 35.72 की औसत से 76 विकेट लिए हैं। जबकि वनडे में 36 मुकाबलों में 23.60 की औसत से 64 विकेट लेने के साथ-साथ टी20 में 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही बहुत यादगार न हो, लेकिन उनके संन्यास के मौके पर आइए जानते हैं उनके करियर के कुछ खास रिकॉर्ड्स को।

ये हैं अमित मिश्रा के करियर के ख़ास रिकॉर्ड

Amit Mishra Retires From Cricket
Amit Mishra Retires From Cricket

आईपीएल में 3 हैट्रिक

अमित मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 4 टीमों के लिए खेला है। इस दिग्गज गेंदबाज ने दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में 3 हैट्रिक ली हैं। यह कीर्तिमान उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए हासिल किया है। साल 2008 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए हैट्रिक ली, जबकि 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए और साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ली है। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है और लंबे समय तक दर्ज रह सकता है।

बाइलैटरल सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

अमित मिश्रा आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन वे उसमें निरंतरता नहीं दिखा सके थे। साल 2013 में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपनी गेंदबाजी से उनके बल्लेबाजों को नाको चने चबवा दिए थे। इस सीरीज में लेग स्पिन गेंदबाज ने 5 मैचों में 18 विकेट लिए थे।

उन्होंने अपने हमवतन तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। एक वनडे सीरीज में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।

बतौर नाइटवॉचमैन सबसे ज्यादा स्कोर

अमित मिश्रा भले ही स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन वे अपनी बल्लेबाजी को काफी सीरियसली लेते थे। टेस्ट क्रिकेट में नाइटवॉचमैन को विकेट बचाने के लिए भेजा जाता है। हालाँकि कभी-कभी वे ऐसी पारी खेल जाते हैं जो लंबे समय तक याद की जाती है।

ऐसे ही इस धाकड़ स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 में खेले गए दूसरे टेस्ट में बतौर नाइटवॉचमैन भारत की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने ओवल में खेले गए मुकाबले में 84 रन बनाए थे।

टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन

अमित मिश्रा ने साल 2008 में अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में किया था। इस मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में स्पिन गेंदबाज ने पंजा खोला था जबकि दूसरी पारी में और भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लेते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनकी इस परफॉरमेंस के चलते टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version