Friday, March 13

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करते हुए सगाई कर ली है। अर्जुन ने मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घाटी की नातिन सानिया चंदोक से सगाई की। यह सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार और खास दोस्त मौजूद रहे। इस खास मौके ने फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान खींचा है, क्योंकि यह रिश्ता सिर्फ क्रिकेट की दुनिया से ही नहीं बल्कि बिजनेस जगत से भी जुड़ा हुआ है।

अर्जुन और सानिया की सगाई को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। यह रिश्ता एक ओर भारत के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के परिवार को जोड़ता है, तो दूसरी ओर बिजनेस वर्ल्ड की एक मजबूत फैमिली से भी जोड़ता है। यह जोड़ी न सिर्फ पर्सनल लेवल पर बल्कि प्रोफेशनल लेवल पर भी चर्चाओं में है।

सानिया चंदोक की फैमिली और बैकग्राउंड

सानिया चंदोक का परिवार भारत के फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय है। उनकी फैमिली का बिजनेस ग्रैविस ग्रुप के नाम से जाना जाता है, जो कई नामचीन ब्रांड्स को मैनेज करता है। इस ग्रुप के तहत द ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिंस इंडिया जैसे बड़े ब्रांड्स आते हैं।

बता दें कि, द ब्रुकलिन क्रीमरी एक हेल्थ-कॉन्सेप्ट आधारित आइसक्रीम ब्रांड है, जबकि बास्किन रॉबिंस दुनिया के सबसे बड़े आइसक्रीम ब्रांड्स में से एक है, जिसका भारत में संचालन ग्रैविस फूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए होता है।

ग्रैविस ग्रुप का कारोबार और आय

अगर हम ग्रैविस फूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 624 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 20% ज्यादा है, जो इस बात का सबूत है कि कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है। कंपनी की ऑथराइज्ड कैपिटल 2.23 करोड़ रुपये और पेड-अप कैपिटल 90,100 रुपये है।

हालांकि, द ब्रुकलिन क्रीमरी ने अपनी नेट वर्थ का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसका बाजार तेजी से बढ़ रहा है और युवाओं के बीच यह ब्रांड लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

सानिया चंदोक का खुद का वेंचर

सानिया खुद भी बिजनेस की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम के एक स्टार्टअप की डिजाइनटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं। इस बिजनेस की शुरुआत साल 2022 में हुई थी और इसकी ऑथराइज्ड कैपिटल 0.10 मिलियन रुपये है। हालांकि यह वेंचर अभी छोटा है, लेकिन यह उनके बिजनेस इंटरेस्ट और क्रिएटिव सोच को दिखाता है।

मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और इंटरनेशनल कनेक्शन

ग्रैविस ग्रुप मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल का संचालन भी करता है। यह होटल इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप (IHG) के अंतर्गत आता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी चेन में से एक है। अगस्त 2025 तक IHG का ग्लोबल मार्केट वैल्यू 18.43 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

हालांकि कंपनी के पास नेट एसेट्स निगेटिव में हैं क्योंकि उस पर कुछ देनदारियां हैं, लेकिन फिर भी इसका वैश्विक स्तर पर काफी मजबूत मूल्यांकन है। यह फैक्ट इस बात को दर्शाता है कि चंदोक फैमिली सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी बिजनेस नेटवर्क से जुड़ी हुई है।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

जहां सानिया चंदोक का परिवार बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ा है, वहीं अर्जुन तेंदुलकर खुद क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। वह एक लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं। इसके अलावा, आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा हैं और उनके लिए कुछ मुकाबले भी खेल चुके हैं।

गौरतलब हो कि, अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से 2020-21 सीजन में की थी, लेकिन बाद में वह गोवा चले गए। उन्होंने गोवा के लिए फर्स्ट-क्लास और लिस्ट ए दोनों फॉर्मेट्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्जुन ने 2023 में आईपीएल में भी डेब्यू किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेला।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version