Thursday, March 5

एशिया कप की जब भी बात होती है तो इस लीग में सबसे लोकप्रिय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान टीम का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है।

अक्सर जब भी इस टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के आमने – सामने आते हैं तो इनके बीच का पल यादगार लम्हा बन जाता है 2014 का भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल थामने वाला था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बना दिए थे। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंद रविचंद्रन अश्विन को गेंद सौंपी, लेकिन शाहिद अफरीदी ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिलाई थी।

एशिया कप 2014 में शाहिद अफरीदी और रविचन्द्र अश्विन का मामला

Afridi hit two sixes to Ashwin in the last over to help Pakistan win the Asia Cup
R Ashwin and Shahid Afridi

एशिया कप 2014 में भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 8 विकेट गवाकर 245 रन बनाए, इसके जवाब में जब पाकिस्तानी टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में आई तब मोहम्मद हफीज ने सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली थी।

लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की टीम लडखडाती हुई नज़र आरही थी इसके चलते हार का संकट मंडरा रहा था, पाकिस्तान की टीम ने इसके बाद भी 19 ओवर में 235 रन बना दी थी। अब पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए दस रनों की जरूरत थी और कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन को  गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा।

पहली ही गेंद पर अश्विन ने सईद अजमल को आउट कर दिया और लगा कि अब भारतीय टीम इस मैच को जीत जाएगी। नए बल्लेबाज जुनैद क्रीज पर आए और दूसरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक शाहिद अफरीदी को दे दी। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने लगातार दो गेंदों पर दो शानदार छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी ।

जब कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में रविचन्द्र अश्विन सौंपी गेंद

Afridi hit two sixes to Ashwin in the last over to help Pakistan win the Asia Cup
virat kohli and Shahid Afridi

एशिया कप का यह मैच रोमांचक मोड़ पर था और पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 13 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी से पहले वाला ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 3 रन दिए और 2 विकेट लिए था।

आखिरी ओवर के लिए कप्तान कोहली ने गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी अश्विन को सौंपी, जो एशिया कप सीरीज में भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे। इस ऑफ स्पिनर ने अपनी पहली ही गेंद पर सईद अजमल को पवेलियन भेज दिया।

एक इंटरव्यू में अफरीदी ने कहा कि सईद अजमल मेरे साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि गेंद पर बल्ला लगाओ और एक रन लो। उन्होंने स्वीप शॉट खेला और अपना विकेट गँवा दिया। अश्विन अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे, और उन्हें पिच से भी मदद मिल रही थी। फिर जुनैद खान आए। मैंने उनसे भी यही कहा, बस एक रन लो और मुझे स्ट्राइक दो।

Afridi hit two sixes to Ashwin in the last over to help Pakistan win the Asia Cup
Shahid Afridi

इसके बाद मैंने अश्विन के खिलाफ लेग साइड की तरफ देखा। ताकि उन्हें लगे कि मैं लेग साइड पर हिट करने वाला हूँ। इसके पीछे मेरा मकसद ऑफ स्पिनर को ऑफ स्पिन न डालने पर मजबूर करना था। और अश्विन ने ठीक ऐसा ही किया। उन्होंने लेग स्पिन डाली। मैंने उसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

अफरीदी को चौथी गेंद काफी मुश्किल लगी थी। उन्होंने कहा कि मैं उसे बीच में उस बॉल को नहीं पकड़ पाया। मैं दुविधा में था, कि यह शॉट ऊपर जाएगी या नहीं। लेकिन अंत में गेंद फील्डर के ऊपर से छक्के के लिए निकल गई। और पाकिस्तान टीम की ओर से शाहिद अफरीदी ने इतिहास रच दिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version