Thursday, February 26

मंगलवार, 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम घोषित हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इस बार अपने 9वें खिताब पर नज़र गड़ाए हुए है। इस टूर्नामेंट में टीम के सफर की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगी, इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में मैदान पर खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे, वहीं मैदान के बाहर उनके परिवार, दोस्त, पत्नियाँ और गर्लफ्रेंड उनका हौसला बढ़ाने का काम करेंगे। आइए जानते हैं कि एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में चुने गए भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियाँ या गर्लफ्रेंड कौन हैं।

1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – देविशा शेट्टी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2016 में अपनी कॉलेज फ्रेंड और डांस कोच देविशा शेट्टी से शादी की। सूर्यकुमार ने खुद बताया है कि देविशा के आने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में अनुशासन लाया और क्रिकेट पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।

2. शुभमन गिल (उपकप्तान) – सारा तेंदुलकर (अफवाह)

शुभमन गिल का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने हमेशा अफवाहों को नकारा है। हालांकि, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उनका नाम लगातार सुर्खियों में रहता है। दोनों को लंदन में एक कार्यक्रम में साथ देखा गया था, जिससे अटकलें और तेज हो गई थीं।

3. अभिषेक शर्मा – लाइला फैज़ल (अफवाह)

युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा का नाम फैशन आंत्रप्रेन्योर लाइला फैज़ल के साथ जोड़ा जा रहा है। फैज़ल ने सोशल मीडिया पर अभिषेक की शानदार पारी को ‘प्राउड’ लिखकर साझा किया था। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

4. तिलक वर्मा – अभी तक सिंगल

तिलक वर्मा पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित हैं और अभी तक किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर अब तक कोई भी खबर नहीं आई है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि वे प्राइवेट डेटिंग ऐप राया पर मौजूद हैं।

5. हार्दिक पांड्या – जास्मिन वालिया

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2020 में नताशा स्टैनकोविच से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों का तलाक हो गया। अब पांड्या का नाम ब्रिटिश-इंडियन सिंगर जास्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है। वालिया को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पांड्या को चीयर करते हुए भी देखा गया था।

6. शिवम दुबे – अंजुम खान

शिवम दुबे ने 2021 में टीवी एक्ट्रेस अंजुम खान से शादी की। उनके दो बच्चे हैं – बेटा अयान और बेटी महविश। अंजुम भी अपने पति और टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम में दिख सकती हैं।

7. अक्षर पटेल – मेहा

अक्षर पटेल ने जनवरी 2023 में न्यूट्रिशनिस्ट मेहा से शादी की थी। दिसंबर 2024 में वो दोनों एक बेटे हक्ष के माता-पिता बने।

8. जितेश शर्मा – शलाका मकेश्वर

विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 2024 में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट शलाका मकेश्वर से शादी की है। शलाका एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं।

9. जसप्रीत बुमराह – संजना गणेशन

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2021 में मॉडल और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अंगद है।

10. वरुण चक्रवर्ती – नेहा खेड़ेकर

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिसंबर 2020 में अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर नेहा खेड़ेकर से शादी की थी। कपल 2022 में बेटे आत्थमन के माता-पिता बने।

11. कुलदीप यादव – वंशिका

कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से जून 2025 में सगाई की। शादी का कार्यक्रम भारत के इंग्लैंड दौरे की वजह से टल गया।

12. संजू सैमसन – चारुलथा रमेश

विकेटकीपर संजू सैमसन ने 2018 में अपनी कॉलेज फ्रेंड चारुलथा रमेश से शादी की थी। चारुलथा एक आंत्रप्रेन्योर हैं और केमिस्ट्री ग्रेजुएट भी हैं।

13. रिंकू सिंह – प्रिया सरोज

रिंकू सिंह ने जून 2025 में सपा नेता और वकील प्रिया सरोज से सगाई की। शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है।

14. अर्शदीप सिंह – अभी तक सिंगल

बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी तक सिंगल हैं और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी कोई खबर उपलब्ध नहीं है।

15. हर्षित राणा – अभी तक सिंगल

युवा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी अभी तक सिंगल है और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी मीडिया या सोशल मीडिया में कोई खबर नहीं है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version