Friday, March 20

IND vs PAK, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान टीम के बीच आगामी 14 सितंबर को मैच खेला जाने वाला है। तभी तो अब मौजूदा समय में इस मैच को लेकर सड़क से संसद तक काफी घमासान मचा हुआ है। क्यूंकि अभी हाल ही में हुए पहलगाम आंतकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। इस सब के बावजूद एशिया कप 2025 में IND vs PAK का मैच खेला जाने वाला है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर फैंस भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच का Boycott करेंगे फैंस :-

India-Pakistan match
India-Pakistan match

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भारत के लोगों में काफी नाराजगी है। इसके चलते हुए सभी क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच अब ये सभी फैंस बीसीसीआई से कई सवाल भी कर रहे हैं। क्यूंकि इन सभी फैंस का कहना है कि वो सभी भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट करेंगे। इसके चलते हुए ब्रॉडकास्ट करने वालों के पास इसका एक पैसा भी नहीं जाएगा।

हेड कोच गौतम गंभीर से फैंस ने पूछे सवाल :-

India-Pakistan match
India-Pakistan match

इसके चलते हुए अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने सवाल किया है कि, “हम आज तक यही सोच रहे हैं कि आप एक सच्चे देशभक्त हैं। लेकिन अब भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पर आपकी चुप्पी हमें निराश कर रही है। आखिर अब आप क्यों चुप हैं।” इसके बाद इस यूजर ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारजनों के दर्द का वीडियो भी शेयर किया है। जबकि इस दौरान कई यूजर्स BCCI से सवाल भी कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version