Friday, February 13

एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अजित आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे होंगे, जबकि शुभमन गिल को उनका डेप्युटी बनाया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का इस फॉर्मेट को खेलने का अंदाज बदला है। जिसके चलते, अब सभी खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गयी टीम में किन खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है।

एशिया कप के लिए चुने गए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट हैं सबसे ज्यादा

1. अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया है। वो जब से भारतीय टीम में आये है तब से टीम के खेलने का तरीका भी बदल गया है। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारतीय प्रशंसकों के दिल में जगह बनाई है। वो इस टीम में सबसे तेजी से खेलने वाले बल्लेबाज है।

अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 17 मैचों में 33.43 की औसत और 193.84 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। उनका स्ट्राइक रेट एशिया कप में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।

2. सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट के सबसे बहेतरीन बल्लेबाज है। वो न सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है बल्कि, इसके साथ उन्होंने निरंतरता भी दिखाई है। वो पिछले कुछ समय से इस फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है। उन्होंने कप्तान बनने के बाद अपना खेल थोड़ा बदला है और अब वो काफी परिपक्वता के साथ खेलने लगे है। जिसके बाद भी, उनके स्ट्राइकर रेट में बहुत गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।

सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 फॉर्मेट में 83 मुकाबले खेले है। जिसमें, उनके नाम 38.20 की औसत और 167 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन दर्ज है और इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए है। टीम इंडिया में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के मामले में सूर्या का नंबर दूसरा आता है।

3. रिंकू सिंह

Rinku Singh
Rinku Singh

टीम इंडिया के फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की फॉर्म को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा है। उन्होंने अपने छोटे से करियर में ही टीम के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में शानदार पारियां खेल रखी है। वो अंत में आकर तेज तर्रार फिनिश करने के साथ-साथ पारी को चलाने की कला भी बखूबी जानते है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए छोटे फॉर्मेट में 33 मुकाबले खेले हैं जिसमें, उन्होंने 42.00 की औसत और 161.06 के स्ट्राइक रेट के साथ 546 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े है। एशिया कप की टीम में वो भी जगह बनाने में सफल हुए है। इस टीम में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में वो तीसरे नंबर पर आते है।

4. तिलक वर्मा

Tilak Varma
Tilak Varma

टीम इंडिया के एक और युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा भी काफी अटैकिंग क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते है। यही वजह है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार दो मुकाबलों में शतक लगा रखे है। वो नंबर 3 के लिए परफेक्ट बल्लेबाज है, क्योंकि उन्हें सिचुएशन के हिसाब से खेलना आता है। वो आते ही अटैक करने के साथ साथ धैर्य के साथ भी खेल सकते है।

तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 25 मुकाबले खेल रखे है जिसमें, उनके नाम 49.93 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट से 749 रन दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है।

5. संजू सैमसन

Sanju Samson
Sanju Samson

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और कोच गौतम गंभीर के चहेते खिलाड़ियों में से एक संजू सैमसन को टीम में जगह तो मिल जाती थी। लेकिन, प्लेइंग इलेवन में उनको लगातार मौके नहीं मिल पाते थे। हालाँकि, गंभीर के आने से उनको लगातार मौके मिले और उन्होंने अपने टैलेंट को बखूबी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया है। शुरुआत में वो भले ही कुछ मुकाबलों में फेल हुए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वो भी लगातार दो मैचों में 2 शतक लगाकर अपनी जगह पक्की कर चुके है।

संजू ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में 42 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 25.32 की औसत और 152.38 के स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाये है। जिसमें, 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version