Monday, February 16

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में है जहाँ दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच 25 अक्टूबर को सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। यह सीरीज अभी तक काफी रोमांचक रही हैं।

दोनों टीमों ने इस वनडे सीरीज में अपना पूरा जोर लगाया हैं जिसके चलते अच्छे मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

Sydney Cricket Groun Pitch Report
Sydney Cricket Groun Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहाँ पर तेज गेंदबाजों को शुरू में थोड़ी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे गेम प्रोग्रेस करता हैं पिच धीमी होती जाती हैं और यहाँ पर बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का एकलौता ऐसा ग्राउंड हैं जो वहां की कंडीशन से नहीं बल्कि सबकॉन्टिनेंट से मिलता जुलता हैं।

यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती हैं। हालाँकि यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की शुरुआत हो रही है इसलिए इस बार शायद पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल सकती हैं और बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी हो सकती हैं।

Total Match 168
Bat First Won 96
Bat Second Won
64

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 23 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 17 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 58% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के भी अनुमान हैं, जो कि 55% हैं।

क्या कहते हैं एससीजी पर आंकड़े?

सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक वनडे के सिर्फ 168 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 96 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं जबकि 64 बार चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी हैं।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो साउथ अफ्रीका (408/7 बनाम वेस्टइंडीज) ने साल 2015 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर इंडिया (63/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 1980-81 में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 224 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 408/7
लोवेस्ट स्कोर 63/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 76 मुकाबले खेले हैं जिसमें 55 मैचों में जीत मिली है जबकि 18 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

Total Match 76
Won 55
Lost 18
No Result 3
Tied 0

इंडिया ने एडिलेड के एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड में अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से 8 मैचों में हार मिली है जबकि सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल हुई हैं। भारतीय टीम का एससीजी में ट्रैक रिकॉर्ड ख़राब हैं जिसे वो बदलना चाहेगी।

Total Match 11
Won 3
Lost 8
No Result 0
Tied 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version